अक्षरा सिंह की नई फिल्‍म ‘लव मैरेज’ का ट्रेलर रिलीज


नयी दिल्ली - भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह और अभिनेता अमरीश सिंह की आने वाली फिल्म 'लव मैरेज' ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत देखकर लगता है कि ये फिल्म एक लव कम अरेंज मैरिज और दो कपल के बीच प्यार की क्यूट सी कहानी है। लेकिन जैसे ही ट्रेलर का दूसरा हिस्सा सामने आता है, तो समझ में आज जाता है कि फिल्‍म 'लव मैरेज' की कठिनाईयों से रूबरू करवाती है। जमाना आज इक्‍कीसवीं सदी में रोज नए आयामों को छू रहा है, लेकिन आज भी हमारे देश में 'लव मैरेज' आसान नहीं है, खासकर मिडिल क्‍लास फैमली में। निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु ने इसी सब्‍जेक्‍ट को लेकर यह फिल्‍म बनाई है, जिसका ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है।


फिल्‍म 'लव मैरेज' का ट्रेलर वर्ल्‍ड वाइड रिकॉडर्स भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे अब तक 450,026 बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह के अलावा अवधेश मिश्रा, अयाज खान, अरूण सिंह 'काका', खुद निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु, पूजा दूबे, रोहित सिंह मटरू, के के गोस्‍वामी, लोटा तिवारी, श्रद्धा नवल, अनिता रावत और पूजा दुबे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अवधेश मिश्रा फिल्‍म में अक्षरा के पिता के किरदार में एक बार फिर से कमाल की भूमिका में हैं, तो हिंदी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता अरूण सिंह 'काका' की भोजपुरी पर्दे पर इंट्री कमाल की है। अयाज खान का किरदार भी फिल्‍म की मजबूत एक कड़ी है।


कहानी की शुरूआत अक्षरा सिंह के अरेंज मैरेज से होती है। अवधेश मिश्रा उनकी शादी तय कर देते हैं और शादी होने वाली होती है। लेकिन शादी वाले दिन अक्षरा भाग जाती है। आगे क्या होता है इसकी एक झलक देता है फिल्म 'लव मैरेज' का यह ट्रेलर। ओम दिप सिनेमा विजन प्रस्‍तुत और गुप्‍ता प्रोडक्‍शन एंड स्‍टूडियो कृत भोजपुरी फिल्‍म 'लव मैरेज' के निर्माता राम कोमल गुप्ता हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, लेखक साजिद – शमसेर, संगीत धनंजय मिश्रा और गीत प्‍यारे लाल यादव व आजाद सिंह का है। फिल्‍म में एक्‍शन हीरा यादव का है। कोरियाग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता और दिलीप मिस्‍त्री हैं। संकलन संतोष हरावड़े ने किया है। आर्ट मुकेश यादव और निर्माण नियंत्रक इरफान खान व दीपक यादव हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा