पत्रकारिता में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रविष्टियां आमंत्रित


सभी प्रविष्टियां, सचिव, भारतीय प्रेस परिष्‍द्, सूचना भवन, 8 - सीजीओ काम्‍पलेक्‍स ,लोधी रोड , नई दिल्‍ली - 110003 के पते पर 30 अगस्‍त, 2019 के शाम पांच बजे तक पहुंच जानी चाहिएं। आवेदन की अग्रिम प्रतियां  secy-pci@nic.in के पते पर ई-मेल की जा सकती हैं।


नयी दिल्ली - भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकारिता में उत्कृष्टता के राष्ट्रीय पुरस्कार-2019 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की है। आठ विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।


पुरस्‍कारों की श्रेणियां :



















































क्रसंख्‍या



श्रेणी



नगद पुरस्‍कार



1



पत्रकारिता में उत्‍कृष्‍टता के लिए राजा राममोहन राय राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार



Rs. 100000/-



2



ग्रामीण पत्रकारिता



Rs. 50000/-



3



विकास संबंधी रिपोर्टिंग



Rs. 50000/-



4



फोटो पत्रकारिता :


i) सिंगल न्‍यूज पिक्‍चर


ii)फोटो फीचर



 


Rs. 50000/-


Rs. 50000/-



5



सर्वोत्‍तम समाचार पत्र कला : जिसमें कार्टून ,व्‍यंग चित्र और चित्र शामिल



Rs. 50000/-



6



खेल रिपोर्टिंग/खेलों से जुड़े फोटो और फीचर



Rs. 50000/-



7



आर्थिक रिपोर्टिंग



Rs. 50000/-



8



लैंगिक मुद्दों से जुड़ी रिपोर्टिंग



Rs. 50000/-



पत्रकारिता में उत्‍कृष्‍टता के लिए राजा राममेाहन राय राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के मामले में जूरी कमेटी खुद ही नामितों के नाम का फैसला लेगी इसके लिए प्रविष्टियां आमंत्रित नहीं की जाएंगी।


प्रविष्‍टि दाखिल करने के लिए आवश्‍यक अर्हताओं और प्रक्रियाओं का विस्‍तृत ब्‍यौरा तथा आवेदन फार्म प्रेस परिषद् की वेबसाइट www.presscouncil.nic.in. से प्राप्‍त किया जा सकती है।


 सभी प्रविष्टियां, सचिव, भारतीय प्रेस परिष्‍द्, सूचना भवन, 8 - सीजीओ काम्‍पलेक्‍स ,लोधी रोड , नई दिल्‍ली - 110003 के पते पर 30 अगस्‍त, 2019 के शाम पांच बजे तक पहुंच जानी चाहिएं। आवेदन की अग्रिम प्रतियां  secy-pci@nic.in के पते पर ई-मेल की जा सकती हैं।


पृष्‍ठभूमि


भारतीय नागरिक द्वारा प्रिंट मीडिया में पत्रकारिता/फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए यह पुरस्‍कार प्रति वर्ष 16 नवंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के दिन प्रदान किया जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा