महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान तेज, सेना ने संभाली कमान


नयी दिल्ली - पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बड़े जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भारतीय सेना महाराष्ट्र और कर्नाटक के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान चलाने में मदद कर रही है।


 सेना की 16 कॉलम और 12 इंजीनियर टॉस्क फोर्स के लगभग 1000 जवानों को कर्नाटक के बेलगाम, बगलकोट और रायचूर और महाराष्ट्र के रायगढ़, कोल्हापुर और सांगली जिले में बाढ़ राहत अभियानों के लिए तैनात किया गया है।


अभी तक लगभग 500 लोगों को बचाया गया है। उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है और खाने के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। सेना के जवान इस समय रायगढ़ जिले के बीरवाड़ी और आसनकोली गावों में मौजूद हैं।


इस गांवों में 1200 से 1300 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को बावजूद एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर गांव के लोगों को सुरक्षित निकालने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली