50th.IFFI दो स्‍थानों पर 14 फिल्‍में प्रदर्शित की जाएंगी


गोवा - 21 नवम्‍बर से 27 नवम्‍बर 2019 तक दो स्‍थानों – जौगर्स पार्क, एल्टिनहो, पणजी तथा मीरामर बीच, पणजी पर फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा। जौगर्स पार्क में कॉमेडी पर आधारित फिल्‍मों का प्रदर्शन होगा जबकि मीरामर बीच में भारतीय पैनोरमा वर्ग के कुछ चुनिंदा फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा।


फिल्‍मों का प्रदर्शन सभी के लिए खुला रहेगा और इसके लिए किसी पंजीयन की आवश्‍यकता नहीं होगी। प्रवेश सभी के लिए नि:शुल्‍क है।50वें भारत-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने थीम पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची जारी कर दी है। भारत-अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (आईएफएफआई), गोवा 20 से 28 नवम्‍बर, 2019 तक अपनी स्‍वर्ण जयंती मना रहा है। प्रत्‍येक वर्ष आईएफएफआई सिनेमा प्रेमियों के लिए खुले में फिल्‍मों का प्रदर्शन करता है।


        50वें आईएफएफआई के तहत प्रदर्शित की जाने वाली फिल्‍में द जॉय ऑफ सिनेमा थीम पर आधारित हैं। भारतीय पैनोरमा वर्ग में दर्शकों के लिए कॉमेडी फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जायेगा।  


जौगर्स पार्क, एल्टिनहो में प्रदर्शित किए जाने वाली फिल्‍में - चलती का नाम गाड़ी (1958),पड़ोसन (1968),अंदाज़ अपना अपना (1994),हेरा-फेरी (2000),चैन्‍नई एक्‍सप्रेस (2013),बधाई हो (2018),टोटल धमाल (2019)


मीरामर बीच में प्रदर्शित किए जाने वाली फिल्‍में - नाचोम-इया कम्‍पासर (कोंकणी),सुपर 30 (हिन्‍दी),आनंदी गोपाल (मराठी),उरी : द सर्जिकल स्‍ट्राइक (हिन्‍दी),हेलारो (गुजराती),गली बॉय (हिन्‍दी),एफ 2 – फन एंड फ्रस्‍ट्रेशन (तेलुगु)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली