भारत और स्विट्जरलैंड रेल परिवहन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमत


नयी दिल्ली - भारत और स्विट्जरलैंड ने रेल परिवन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। संयुक्‍त कार्य समूह में माल भाड़ा, यात्री परिवहन, रेलवे विद्युतिकरण उपकरणों त‍था परिवहन और सुरंग प्रौद्योगिकी पर विस्‍तार से चर्चा की गई।  बैठक में इस बात पर भी सहमति व्‍यक्‍त की गई कि रेलवे क्षेत्र में सहयोग की प्रगति पर समयबद्ध तरीके से संस्‍थागत स्‍तर पर निगरानी रखी जाएगी।   


दोनों पक्षों ने संयुक्‍त बैठक में यह फैसला लिया। रेल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच 2017 में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए थे। बैठक में भारतीय दल का नेतृत्‍व वाणिज्‍य और उद्योग तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया जबकि स्विट्जरलैंड के दल का नेतृत्‍व वहां की पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा तथा संचार मंत्री सुश्री सिमोनेटा सोमारुगा ने किया।


सुश्री सोमारुगा ने पीयूष गोयल को रेल परिवहन के क्षेत्र में काम करने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनियों को उनकी विशेषज्ञता तथा नए उत्‍पादों के प्रदर्शन और भारतीय कंपनियों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए कम समय में ही पर्याप्‍त अवसर दिलाने के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्होंने इसके साथ ही रेलवे में तकनीकी मुद्दों का अभिनव समाधान खोजने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के बीच निरंतर बातचीत की आवश्यकता पर भी बल दिया।


 रेल मंत्री ने स्विट्जरलैंड के शिष्‍टमंडल का धन्‍यवाद देते हुए कहा कि मेक इन इन इंडिया कार्यक्रम स्विस कंपनियों को भारत में उनके उत्‍पादों को प्रतिस्‍पर्धी बनाने तथा भारत को वैश्‍वकि बाजार के मंच के रूप में इस्‍तेमाल करने का मौका देगा।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड