NEG 300 चयनित छात्रों को देगा पूर्ण छात्रवृत्ति


नयी दिल्ली - अपने उद्देशय को प्राप्त करने के लिए एनईजी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कर रहा है जिसमे लगभग 300 चयनित छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ सम्मानित किया जाएगा और अन्य योग्य छात्रों को 2000 लैपटॉप और 3000 टैबलेट देंगे और कुछ छात्रों को आंशिक छात्रवृति से भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त भारत और इकोफ्रेंडली इंडिया की पहल करते हुए उन्होंने छात्रों को लगभग 50 साइकिल वितरित की है। इनका उद्देश्य वर्ष 2025 तक 1,00,000 छात्रों के जीवन को चमकाना है।


"शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है और अपने कल को सवांरने के लिए आज ही तैयारी करनी होगी, शिक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है जिसे प्राप्त करने के लिए हमे निरंतर प्रयत्नशील रहना होता है, शिक्षा के माध्यम से ही आज के युवा आगे बढ़ सकते है बशर्ते उन्हें एक ऐसा संस्थान मिले जो उनका मार्गदर्शन कर पाए, आज महानगरों में तो कई संस्थान है जो बारहवीं के बाद कई कोर्स की कोचिंग देकर छात्रों को तैयार करते है, लेकिन देश में कई ऐसी जगह है जहाँ युवाओ को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है यह कहना है निज़ामिया एजुकेशन ग्रुप (एनईजी) के निदेशक मक़सूद अहमद का जो छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते है।


मकसूद अहमद  जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं, उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जम्मू-कश्मीर से की और पोस्ट ग्रेजुएशन लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस, सिंगापुर से करने के बाद जब वो भारत लौटे तब उन्हें जम्मू कश्मीर में शैक्षिक संस्थानों की आवश्यकता महसूस हुई और  उन्होंने एनईजी ट्रस्ट की स्थापना की, जिसमें छात्रों को छात्रवृति देने का प्रावधान रखा गया जिसका प्रॉस्पेक्टस लांच किया गया।


इस अवसर पर एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह ने निज़ामिया स्कॉलरशिप टेस्ट का प्रॉस्पेक्टस लांच करते हुए कहा की एनईजी पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर के छात्रों को शिक्षित कर रहा है अब इनका उद्देशय जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि बिहार और उत्तर पूर्व भारत के कई क्षेत्रों में काम करना है जिसकी शुरुआत यह कर चुके है, एनईजी छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करता है और मदद भी करता है इनका मानना है की आज के युवा कल के नेता भी बन सकते है और देश की तरक्की के लिए एक पढ़ा लिखा नेता होना बहुत आवश्यक है।  


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत