राजू सिंह "माही" एक साथ पांच फिल्मो में आएंगें नज़र


भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नए ट्रेंड को स्‍थापित करने के मकसद से इंडस्‍ट्री में आये निर्माता सुनील जागेटिया एक बार फिर सभी को हैरान करने वाले हैं, वे एक साथ पांच – पांच फिल्‍मों की शूटिंग करने वाले हैं। सुनील जागेटिया व अभिनेता राजू सिंह माही ने बताया कि ये पांचों फिल्‍में अगले साल 2020 में फरवरी से शुरू होगी, जिसमें कई नए कलाकारों को मौका मिल सकता है। इन पांचों फिल्‍मों का निर्माण सारा फिल्म्स एंड एंटरटेमेंट हाउस के बैनर तले किया जायेगा। शूटिंग राजस्‍थान में होगी।



सुनील जागेटिया के आगामी प्रोजेक्‍ट से भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक उम्‍मीद बंध गई है। हाल ही में निर्माता सुनील जागेटिया ने तीन – तीन फिल्‍मों की शूटिंग पूरी की है, जिसमें गोरखपुर सांसद सह अभिनेता रवि किशन और राजू सिंह माही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये तीन फिल्‍में थी ओम जय जगदीश, बड़े मिया – छोटे मिया और गुमराह। जिसमें "गुमराह" कंप्लीट है और दो फिल्मों "बड़े मिया छोटे मिया " व "ओम जय जगदीश" का सेकेंड सदुल 16 दिसम्बर से राजस्थान की वादियों में स्टार्ट होगा।

सुनील जागेटिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रवि किशन से काफी प्रभावित हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनकी फिल्‍मों में पीएम मोदी से संबंधित चीजें भी दिखाई दे सकती हैं। वो कहते है कि फिल्में समाज को आइना दिखाती है इसलिए हम अपने फिल्मों के माध्यम से भोजपुरी इंडस्ट्री में साफ सुथरी फिल्में दिखाना चाहेंगे। अपनी आगामी प्रोजेक्‍ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हम नये कंसेप्‍ट के साथ भोजपुरी में अधिक से अधिक फिल्‍में बनाना चाहते हैं। हमारी आने वाली पांचों फिल्‍मों में इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ साथ नए एक्टर और एक्ट्रेस को भी मौका मिलेगा। जिसमे डायरेक्टर भी अलग अलग होंगे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड