“रिलायंस फाउंडेशन ने 4000 बच्चों के साथ जियोवंडरलैंड-मुंबई के नए फेस्टिव एक्स्ट्रावेगेंजा में स्पेशल प्रिव्यू आयोजित किया”


मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन ने सुविधाओं से वंचित 4000 से अधिक बच्चों को फेस्टिव सीजन की खुशियां प्रदान करते हुए जियोवंडरलैंड की जादुई दुनिया का एक स्पेशल प्रिव्यू देखने का मौका दिया। वार्षिक मेगा आयोजन-एक्स्ट्रावेगेंजा, जियो वंडरलैंड, मुंबई शहर के वार्षिक आयोजनों में से एक बनने के लिए तैयार है।



इंटरनेशनल कार्निवाल्स के स्तर के आयोजन, जियोवंडरलैंड ने बच्चों को ड्रोन शो, हिंडोला, मैजिक एक्ट्स, फेरिस व्हील, ट्रैम्पोलिन पार्क जैसे रोमांचक आकर्षणों का एक विशेष प्रिव्यू दिया। इसके साथ ही उन्हें सेंटा  क्लॉज के साथ मिलना और अभिवादन करना, फोटो खिंचवाना और बहुत कुछ करने मौका मिला।


हैम्ले फैमिली के प्रतिष्ठित हैम्ले और हैटी भालू सहित एक विशेष कैरेक्टर ने परेड के दौरान बच्चों को खुशियां मनाने का मौका दिया। इस दौरान जहां बच्चों ने अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स को देखा और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। युवाओं ने भी खास यादों को अपने साथ सहेजा और श्रीमति अंबानी और सेंटा ने बच्चों को विशेष उपहार भी दिए।


श्रीमति नीता एम.अंबानी, संस्थापक और चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन ने कहा कि ''यह खुशियां मनाने और लोगों को कुछ उपहार देने का मौसम है और मेरा दृढ़ता से मानना है कि सबसे पहले बच्चों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। बच्चे एक समग्र जीवन के दृष्टिकोण के लायक हैं और यह उत्सव के मौसम की खुशी सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं की समझ और अनुभव से आता है! प्रत्येक बच्चे को खेलने का अधिकार होना चाहिए और रिलायंस फाउंडेशन ने 4000 से अधिक सुविधाओं से वंचित बच्चों को नए जियोवंडरलैंड का अनुभव और आनंद लेने का मौका सबसे पहले दिया। बच्चों ने भी इसका खूब आनंद लिया।''


श्रीमति नीता अंबानी ने ईशा अंबानी पीरामल के साथ, जियोवंडरलैंड के उद्घाटन को भारत के सबसे लंबे और सस्टेनेबल क्रिसमस ट्री को रोशन करके यादगार बना दिया। 'रीसाइक्लि4लाइफ क्रिसमस ट्री' को आर एलान ग्रीनगोल्ड फैब्रिक और रिलवुड के साथ बनाया गया है। आर एलान ग्रीनगोल्ड फैब्रिक को उपयोग में लाई गई पेट बोतलों को रीसाइक्लिड कर बनाया गया है।


हर साल अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके और हमारे विनिर्माण स्थलों पर शून्य अपशिष्ट अवधारणा सुनिश्चित करके 9 2 बिलियन पेट बोतलों को रीसाइक्लि किया जाता है। रिलवुड, जो 100 प्रतिशत रिसाइकिल योग्य है और हमें किसी भी लकड़ी के कण को खत्म किए बिना एक लकड़ी प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी पेड़ को काटने की जरूरत नहीं है। यह क्रिसमस ट्री रिलायंस फाउंडेशन द्वारा रीसायकल 4 लाइफ अभियान, 'स्वछता ही सेवा' पहल के हिस्से के रूप में रिलायंस के कर्मचारियों द्वारा एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे से बनाया गया है। इस रिकॉर्ड बनाने वाले कलेक्शन ड्राइव, जिसके परिणामस्वरूप 78 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे की बोतलें एकत्र हुईं, ने भी क्रिसमस ट्री बनाने में योगदान दिया है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत