उत्तराखंड एकता मंच द्वारा उतरायणी महोत्सव "एकता का प्रतीक"


नयी दिल्ली - उत्तराखंड एकता मंच द्वारा उतरायणी महोत्सव के पावन पर्व पर दादा देव के विशाल प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एकता के प्रतीक इस समारोह का आयोजन यदि महिला आयोजकों द्वारा बहुत कम समय की उपलब्धि पर आयोजित किया गया, लेकिन उनका प्रयास इतना सफल हुआ कि उत्तराखंड वासियों द्वारा ही नहीं अपितु पालम क्षेत्र के समस्त निवासियों दादा देव का विशाल मैदान भी कम पड़ गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जन जन के मन को जहां आनंदित किया वहीं अपनी गढ़वाली ,कुमांउनी उत्तराखंडी संस्कृति से सबको तरोताजी यादों मैं सरोबार कर डाला।


कार्यक्रम में सभी वर्गों को स्थान दिया जाना भी एकता का ही स्वरूप है। छात्र छात्राओं की लेखन,कला, एवं निबंध प्रतियोगिता, देश में उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाने वाले सभी युवा युवतियों को मंच में सम्मानित किया गया। एकता मंच की एक विशेषता, सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति अवर्णीय थी उनका मधुरता पूर्वक आतिथ्य स्वीकार किया जाना, साथ ही सहयोग एकता का परिचायक है। निकट भविष्य में उत्तराखंड के युवाओं से ऐसी आशा की जाती है कि वे अपनी एकता की डोर को इतनी मजबूत बनायें कि उनका राजनैतिक और सामाजिक स्तर ऊंचा हो।
       इस प्रकार के समारोहों का आयोजन सभी लोग मिलजुल करते रहे एक साथ भव्य रूप में करें जिससे हमारी एकता को बल मिले।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार