ब्रिटानिया व्हाट्सऐप ‘स्टोर लोकेटर’ से प्रोडक्ट्स खरीदने में मदद करेगा

नयी दिल्ली । ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा ब्रिटानिया उत्पाद अपने नजदीकी स्टोर से खरीदने में मदद करने के लिए एक ‘स्टोर लोकेटर’ सेवा शुरू की है। देश में जारी लाॅकडाऊन के चलते जीपीएस-आधारित यह चैटबाॅट उपभोक्ता की वर्तमान लोकेशन, जहां पर कंपनी द्वारा हाल ही में सर्विस दी गई है, उसके पास स्थित स्टोर्स की सूची प्रकाशित करता है।



यह प्रौद्योगिकीय समाधान उपभोक्ताओं की मांग में आए उछाल को तीव्रता से पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी स्थान पर ब्रिटानिया के उत्पादों की श्रृंखला प्राप्त करने में मदद करता है।


व्हाट्सऐप बेस्ड स्टोर लोकेटर के तीव्र वित्तीय स्थिति पर बोलते हुए, श्री वरुण बेरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ ने कहा, ‘‘देश में चल रहे लाॅकडाऊन की वजह से हमारी टीम निरंतर इनोवेट कर रही हैं, जिससे हमारे उत्पाद विभिन्न स्थानों व शहरों में आसानी से उपलब्ध हो सकें। व्हाट्सऐप चैटबाॅट एक समयोचित समाधान है, जो उपभोक्ताओं को अपने आसपास हमारे उत्पाद तलाशने में मदद करेगा।’’


बेरी ने आगे कहा, ‘‘व्हाट्सऐप से भारतीय उपभोक्ता अच्छी तरह परिचित हैं, इसलिए यह बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए एक बेहतरीन मंच है।’’स्टोर लोकेटर पूरे भारत में लाॅन्च किया गया है। उपभोक्ता मोबाईल नंबर 4071012222 पर ‘BRIT’ लिखकर व्हाट्सऐप मैसेज करके ‘स्टोर लोकेटर’ से इंटरैक्ट कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली