लॉरिआल इंडिया ने पुलिस एवं एनजीओ को 60,000 लीटर हैंड सैनिटाईज़र दिए


नयी दिल्ली । लॉरिआल इंडिया ने कोविड-19 की महामारी के दौरान देश का सहयोग करने के अपने प्रयासों की घोषणा की। यह योगदान लॉरिआल ग्लोबल सॉलिडरिटी प्रोग्राम के अतिरिक्त दिया गया है, जिसमें लॉन-प्रॉफिट संगठनों को योगदान दिया जाता है। लॉरिआल इंडिया कोविड-19 की महामारी से लड़ाई लड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकारो स्वास्थ्यकर्मियों एवं कार्यकर्ताओं के कामों में सहयोग करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है।


लॉरिआल इंडिया की ऑपरेशंस टीम सैनिटाईज़र्स की कमी को पूरा करने के लिए 100 मिली., 340 मिली. और 640 मिली. की बोतलों में 60,000 लीटर एल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाईज़र वितरित करेगी। ये सैनिटाईज़र स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस बल एवं एनजीओ को वितरित किए जाएंगे, जो अग्रिम कतार में रहकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी हिमाचल प्रदेश के बद्दी और महाराष्ट्र के चाकन में अपने निर्माण संयंत्रों के आसपास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सहयोग करके मेडिकल समुदाय को पर्सनल प्रोटेक्टिव ईक्विपमेंट (पीपीई) उपलब्ध करा रही है।


लॉरिआल इंडिया बद्दी, चाकन, मुंबई, गुरुग्राम और बैंगलुरू में एनजीओ एक्शनएड एवं निर्मला निकेतन के सहयोग से प्रवासियों एवं उनके परिवारों को खाद्य एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर रहा है। सराहनास्वरूप, लॉरिआल इंडिया स्वास्थ्यकर्मियों को केयर पैकेज वितरित करेगा, जो कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए बिना थके निरंतर काम कर रहे हैं। लॉरिआल इंडिया पीएम केयर्स फंड में डोनेशन अभियान द्वारा अपने कर्मचारियों का सहयोग देगा तथा एकत्रित किए गए संपूर्ण योगदान के बराबर कॉर्पोरेट योगदान भी देगा।


लॉरिआल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर,अमित जैन ने कहा, ‘‘लॉरिआल इंडिया कोविड-19 के खिलाफ राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य समुदाय एवं सरकार के साथ खड़ा है। यह हमारा दायित्व है कि हम अपने संसाधनों का उपयोग देश में चल रहे सामूहिक प्रयासों में योगदान देने के लिए करें। हमारे प्रयास उन लोगों को सम्मानित करते हैं, जो अग्रिम कतार में रहकर काम कर रहे हैं, इस महामारी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं तथा इससे पीडि़त लोगों की मदद कर रहे हैं।’’


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार