'सबकी रसोई' ने 32 शहरों में 14.98 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया

नयी दिल्ली - I-PAC की 'सबकी रसोई' को पहल को महज 10 दिनों में जरुरतंदों को 14.98 लाख भोजन मुहैया कराने में सफल रही है। आईपैक का यह प्रयास था कि कोई वैश्विक महामारी करोना की वजह से चल रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भूख के खिलाफ कोई अपनी जंग न हारे.



इसके लिए आईपैक ने 5 अप्रैल को 'सबकी रसोई' पहल शुरु की। इस पहल के तहत जरूरतमंदों को 10 दिनों में कम से कम 15 लाख ताजा भोजन (1.5 लाख प्रतिदिन) उपलब्ध कराना था। आईपैक पिछले 10 दिनों में आर्थिक रूप से सबसे निचले पायदान के लोगों – प्रवासी मजदूर, दिहाड़ी कामगार और बेघरों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया है. 
पहले इस पहल को 20+ शहरों में शुरु किया था, लेकिन मांग को देखते हुए 20+ शहर से बढ़ाकर 33 शहर में जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने का फैसला किया। इसके तहत प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था, लेकिन 'सबकी रसोई' के हेल्पलाइन नंबर 6900869008 पर आ रही लोगों की मांग को देखते हुए 1.50 लाख भोजन प्रतिदिन के लक्ष्य से अधिक अब 1.80 लाख से ज्यादा लोगो को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। सबकी रसोई  दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और अन्य शहरों में सक्रिय रहा है। दिल्ली (NCR) में अब तक 2.2 लाख से अधिक भोजन मुहैया कराया जा चुका है।


I-PAC तीन तरह के संगठनों के साथ जुड़कर काम कर रही है:  फूड प्रिपरेशन पार्टनर (खाना बनाने वाली बड़ी संस्थाएं), पैकेजिंग एवं डिलीवरी पार्टनर (खाने को पैक करने और पहुँचाने वाले लोग), ग्रासरूट फीडिंग पार्टनर (ज़मीनी स्तर पर भोजन कराने वाले व्यक्ति या संस्थाएँ):


• फूड प्रिपरेशन पार्टनर- प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड वाली भोजन बनाने की संस्थाएं अपने कौशल एवं संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थापित मानकों के अनुरूप अपने किचन में भोजन तैयार करेंगी।


• पैकेजिंग एवं डिलीवरी पार्टनर- पैकेजिंग और डिलीवरी वाली संस्थाएं उच्चतम मानकों का अनुपालन करते हुए भोजन के पैकेट तैयार करेंगी और नियत समय पर जरुरतमंदो तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगी।


• ग्रासरूट फीडिंग पार्टनर - 50 से अधिक लोगों को भोजन कराने की क्षमता या इच्छा रखने वाली संस्थाएं और व्यक्ति जरूरतमंदो को सम्मानपूर्ण तरीके से भोजन कराएंगी। इस दौरान वह लॉकडाउन के सभी प्रावधानों और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशनिर्देशों का अनुपालन करेंगी।  इस पहल से जुड़े सभी व्यक्ति या संस्थाएं सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियम और दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध थी और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया। इस संदर्भ में लोगों को भोजन कराने वाली संस्थाएं लॉकडाउन और भीड़-भाड़ से सम्बन्धित नियमों का विशेष ध्यान रखा क्योंकि कुछ मौकों पर उन्हें अपेक्षा से ज्यादा भीड़ का सामना करना पड़ता था। इस पहल के बारे में अधिक जानने के लिए या हिस्सा लेने के लिए, कृपया हमसे संपर्क कर सकते हैं। आप हमें वेबसाइट www.indianpac.com/sabkirasoi पर देख सकते हैं या हमें 6900869008 पर कॉल कर सकते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा