आयुषी इस साल के अंत तक देशभर में '919' को प्रोमोट करने के लिए भारत आएंगी


जनवरी 2020 में आयुषी ने अमेरिकन टेलिविज़न स्टार ट्रेक : पिकार्ड में पेल नाम की शानदार भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर का आग़ाज़ किया।  स्टार ट्रेक : पिकार्ड के पेल के कैरेक्टर के लिए हज़ारों लोगों के एप्लिकेशन्स आए और उनके से क़ुछ उम्दा कलाकारों का ही आडिशन लिया गया था और उस आडिशन में आयुषी अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के बल पर चयनित की गयी साथ ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जितने मे कामयाब भी रही। इस सफलता के अलावे आयुषी अपनी पहली भारतीय फ़िल्म ‘919’ में एक दमदार किरदार में दिखेगी । अमेरिकन लेखक- निर्माता सेंडि साय की इस तेलुगु फ़िल्म का टाइटल ‘919’ है और इस साल के अंत में युनाइटेड स्टेटस और भारत में रिलीज़ किया जाएगा।आयुषी छाबड़ा अपनी सफलता का पुरा श्रेय भारत में हुए अपने परवरिश और अपने पुरे परिवार को देती हैं।


उत्तर प्रदेश - ग़ाज़ियाबाद जैसे छोटे शहर से निकल कर हॉलीवुड तक का सफ़र तय करने वाली आयुषी छाबड़ा का फ़िल्मी सफ़र बहुत ही रोमांचक रहा । उनके जहाँ भी जाती हूँ भारत को अपने दिलो में लिए घुमती हूँ ये उनके अंदर के  मिट्टी के प्रति प्रेम को दर्शाता है  वहीं हॉलीवुड सीरीज़ स्टार ट्रेक में दमदार भूमिका आयुशी को युनाइटेड स्टेटस में दक्षिण एशियाई कलाकारों में से सबसे अधिक डिमांडिंग कलाकार बना दिया है। 


जिस हॉलीवुड में एक अदद किरदार निभाना ना जाने कितनो की हसरतें होंगी उस दुनिया में अगर भारतीय लड़की सफलता और प्रसिद्धी की बुलंदिया छूती है यक़ीनन बहुतों के लिए प्रेरणादायक है। ग़ाज़ियाबाद से निकली एक प्रतिभाशाली लड़की हॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रही है। बात हो रही है स्टार ट्रेक जैसे विश्व्प्रसिद्ध टेलिविज़न सीरीज़ फ़ेम भारतीय मूल की साउथ अफ़्रीकन अभिनेत्री आयुषी छाबड़ा की। आयुशी अपनी प्रतिभा के बल पर जुनून और कठिन मेहनत से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत रही है। छोटे उम्र में ही मिस ब्यूटीफ़ुल का ख़िताब क्या मिला सपनो ने उड़ान भरना शुरू कर दिया और फिर आयुषी ने मॉडल और एक्ट्रेस बनने की ठानी।तब से लगातार ग्लैमर और मनोरंजन जगत में सफलता हेतु संघर्षरत आयुषी आज विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है।  वे अपने उस बड़े और संयुक्त परिवार को याद करते हुए कहती हैं मैं जहाँ भी जाऊँ अपने परिवार के तमाम सदस्यों को ख़ूब मिस करती हूँ। अपने पसंदीदा यादों में से एक है, पुरा परिवार रविवार को एक साथ होते हैं और मज़ेदार क़िस्से कहानियों का दौर चलता है।


बड़ी मम्मी के आलू के पराँठे और चटनी। चचेरे भाइयों संग फ़िल्मों के दृश्यों और  बूग़ी बूग़ी नृत्य प्रतियोगिता का नक़ल उतारना। आयुषी गर्व से कहती हैं की मैं एक बड़े भारतीय संयुक्त परिवार का हिस्सा हूँ और जहाँ से मुझे आगे क़ुछ करने का जुनून मिला।जीएपी, एमिरेट्स, सैमसंग, गूगल पिक्सेल, मोटोरोला, वॉलमार्ट, विटमिक्स, केयुरिग, अनास्टेसिया बेवर्ली हिल्स, स्नैपचैट जैसे ब्रांडों के साथ 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों सहित 50 से भी अधिक नेशनल और इंटेरनेशनल ब्रांडस के साथ आयुषी आज एक स्थापित और अग्रणी एक़्टर और मोडल के क़तार में शामिल हो चुकी है।अगर स्थिति सामान्य हो जाती हैं, तो आयुषी इस साल के अंत तक देशभर में '919' को प्रोमोट करने के लिए भारत आएंगी। इस बीच, वह तमाम देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और मन के शांति की कामना करती है। और कहती है, "मैं जहाँ भी जाती हूँ अपने दिल में भारत को ले कर घुमती हूं, और भले ही मैं अभी जिस जगह पर भी रहूँ ,एक दिन के लिए भी भारत में अपने प्रियजनों या उस शहर को नहीं भूल पाती हूँजिसने मुझे इतना प्यार और सबसे खूबसूरत यादें दी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत