स्वदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क गोलबोल के पूरे हुए 10 लाख यूजर

मुंबई : भारत के अग्रणी स्वदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क गोलबोल के 10 लाख यूजर पूरे हो गए हैं। यह ब्रैंड की 7 महीने की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दिसंबर 2019 में शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य लोगों को एक जैसी रुचि, आस्था और समानता वाले लोगों को वर्चुअल वर्ल्ड में भी प्रासंगिक और अर्थपूर्ण रिश्ते बनाने में मदद करना है। यह एक सुरक्षित जगह है, जहां लोग खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने अनुभव और विचार साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से बेहतर रिश्ते बना सकते हैं।



हिंदी में उपलब्ध होने के साथ ही यह एप सोशल मीडिया और भारतीय यूजर के बीच के गैप को कम करने का कार्य करेगा, ताकि लोग आपस में जुड़ सकें। इस एप की गूगल प्ले स्टोर में 4.9 रेटिंग है और इसमें प्रत्येक दिन 50% यूजर एक्टिव होते हैं।


इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए गोलबोल के सीईओ शानु विवेक ने कहा कि “ हमने देखा है कि बेहतरीन टेक्नोलॉजी होने के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को साथ लाने के उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस बात ने हमें ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें लोगों को अच्छे रिश्ते बनाने में मदद मिले। हम 10 लाख यूजर पूरे होने की उपलब्धि पर काफी खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और बड़े मुकाम हासिल करेंगे।”


इस एप में प्रत्येक महीने 30 लाख लाइक जनरेट हो रहे हैं और इसमें 20 लाख ईमेज हैं और इसमें पूरी तरह से यूजर जनरेटेड कंटेट है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा