वक़्फ़ बोर्ड प्रबंधन और सरकार की भूमिका पर वेबिनार

नयी दिल्ली - औक़ाफ़ एजुकेशनल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (AEFI) आगामी 26 जुलाई को "वक़्फ़ बोर्ड के प्रबंधन और सरकार की भूमिका" के विषय पर एक ऑनलाइन वेबिनार करने जा रही है. जिसमें देश के प्रसिद्ध सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विशेष रूप से शकील सैयद, एजाज़ नकवी, इरशाद अहमद और फुज़ैल अयूबी इसमें भाग लेंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया के विधि विभाग की प्रोफेसर कहकशां दानियाल साहिबा भी भाग लेंगी।



सैयद ज़फर महमूद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करंगे। इस कार्यक्रम का मक़सद है कि मुस्लिम समुदाय का वक़्फ़ सम्पत्तियों के प्रबंधन से राब्ता कराया जाए और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की तर्ज़ पर वक़्फ़ बोर्ड का प्रबंधन भी मुस्लिम समुदाय द्वारा किया जाये | संगोष्ठी का संचालन प्रसिद्ध वकील मुहम्मद तारिक़ फारूकी द्वारा किया जाएगा। फारूकी दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के क़ानूनी सलाहकार रहे हैं। 


इसके साथ ही इस फॉउंडेशन के सचिव मुज़फ्फर अली, दिल्ली हाई कोर्ट एडवोकेट असलम अहमद के अलावा वरिष्ठ पत्रकार व वकील और कारवां फाउंडेशन के फाउंडर रईस अहमद भी शिरकत करेंगे। औक़ाफ़ एजुकेशनल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया एक पंजीकृत शैक्षणिक संस्था है जो वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और उनके उचित शैक्षिक उपयोग के लिए प्रयास करता है। 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली