शब्दाक्षर द्वारा ऑनलाइन ‘जश्न-ए-आजादी

नयी दिल्ली - शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश इकाई के तत्वाधान में बड़ी धूम-धाम से 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया। जश्न-ए-आजादी का यह आयोजन ऑनलाइन हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर दीनदयाल विशिष्ट अतिथि थे। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।



कार्यक्रम की संचालिका डॉ० सुषमा भंडारी ने उत्कृष्ट तरीके से संचालन किया । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और डॉ० इंद्र कुमार ‘आकुल’ द्वारा सरस्वती वंदना से की गई । सर्वप्रथम कर्नल शंकर त्रिपाठी का काव्य पाठ हुआ । शब्दाक्षर परिवार ने कर्नल शंकर त्रिपाठी को सादर नमन करके उनकी देश सेवा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में शामिल कवियों के नाम है -डॉ० इंद्र कुमार ‘आकुल ‘,डॉ० अवधेश कुमार ‘भावुक ‘,सुशील शैली ,संतोष कुमारी ‘संप्रीति’ ,रोहित कुमार ‘रोज’, वाज़िद मेरठी ,मोहिनी पाण्डेय , शकुंतला मित्तल ,अभिषेक मिश्रा ,विजय लक्ष्मी ,सरस्वती मिश्रा ‘सरस’,संचालिका डॉ० सुषमा भंडारी ,बलबीर सिंह वर्मा ‘वागीश’और मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने अपनी देशभक्ति पूर्ण रचनाओं से आजादी के जश्न में चार चाँद लगा दिए ।



अंत में विशिष्ट अतिथि डॉ० दीनदयाल ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागी कवियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश इकाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।कार्यक्रम का समापन शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा संतोष कुमारी ‘संप्रीति’ ने धन्यवाद संदेश ज्ञापित किया और सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड