इलेक्ट्रोपेन्योर पार्क ने इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर स्टार्टअप्स से प्रस्ताव मंगवाए

नई दिल्ली : इलेक्ट्रोपेन्योर पार्क ने देश भर से स्टार्टअप्स से अपने इनक्यूबेशन और वर्चुअल एक्सेलरेशन प्रोग्राम के लिए प्रस्ताव मंगवाए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।



दिल्ली स्थित यह इनक्यूबेशन सेंटर एसटीपीआई का एक प्रोजेक्ट है और यह इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौदयोगिकी मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है। ईएसडीएम क्षेत्र में उभरती हुई जरूरतों में इसका स्थान शीर्ष पर है। इलेक्ट्रोपेन्योर पार्क ने अप्रैल 2016 से लेकर पिछले छह चरण में 40 स्टार्टअप्स को मदद दी है, जिसमें से 25 को उभरने और आगे बढ़ने का मौका मिला है। जबकि सात को पूर्व पोषित सुविधा यानी शुरुआत करने में मदद दी गई है।


इस पहल के तहत कार्यस्थल मुहैया कराने के साथ चयनित उद्यमियों को हर सुविधाओं से परिपूर्ण (स्टेट ऑफ आर्ट) विश्वस्तरीय मानक वाली आरएफ  और  बेहतरीन प्रयोगशालाओं में काम करने की सुविधा मिलती है, क्षेत्र के संबंधित उद्योग एवं शैक्षणिक विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलता है, बेहतर आपूर्ति व्यवस्था और इको-सिस्टम मुहैया कराया जाता है जिससे जुड़ी दर्जनों सुविधाएं जैसे कराधान, विधि, वित्त, अकाउंटिंग, पेटेंट की खोज, प्रशिक्षण, इंटर्न्स, कारोबारी सलाह और संपर्कों का इस्तेमाल कर निवेशकों से निवेश जुटाने का अवसर भी मिलता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार