महाराष्ट्र सरकार ने प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी 

मुंबई -महाराष्ट्र सरकार ने निजी सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े सुरक्षा रक्षकों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र सरकार के आपदा प्रबंधन, राहत व पुनर्वसन विभाग ने मध्य रेलवे व पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र (क्र. DMU 2020/CR 92/DM 1) लिखकर कहा है कि संबंधित सिक्यूरिटी एजेंसी के पहचानपत्र तथा यूनीफार्म पहने प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड को तत्काल प्रभाव से लोकल ट्रेन में यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।



उल्लेखनीय है कि निजी सुरक्षा क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था सिक्यूरिटी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान व सीनियर वाईस चेयरमैन डॉ.बी.आर.कुमार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देने की मांग की थी। केंद्रीय सरकार ने भी निजी क्षेत्र के सुरक्षा रक्षकों की सेवाओं को अति आवश्यक सेवाओं को सूची में शामिल किया था। एसोसिएशन ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार माना है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली