क्लासिक गोल्फ प्रीमियर लीग की शुरूआत गुरूग्राम में होगी


० योगेश भट्ट ० 

नई दिल्ली -भारत के पहले डिज़ाइनर गोल्फ कोर्स, क्लासिक गोल्फ एण्ड कंट्री क्लब, ने क्लासिक गोल्फ प्रीमियर लीग (सीजीपीएल) के लॉन्च की घोषणा की है। सीजीपीएल के पहले संस्करण की शुरूआत शुक्रवार 22 जुलाई को होगी, इसे स्ट्रोकप्ले और मैचप्ले राउण्ड्स के अनूठे मिश्रण के रूप में छह सप्ताहों के दौरान खेला जाएगा। पहले आयोजन में 12 टीमें हर शुक्रवार और रविवार को पांच क्लासिफिकेशन राउण्ड्स में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 
सके बाद टॉप आठ टीमें नॉक आउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिसे फोरबॉल बैटर बॉल मैचप्ले फोर्मेट में खेला जाएगा। यह लीग स्पोर्ट्स, फूड एवं मनोरंजन का बेजोड़ अनुभव होगी। इसमें विभिन्न पेशों से ताल्लुक रखने वाले 120 लीग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें उद्योगपतियों से लेकर सीएक्सओ तक शामिल होंगे।
ब्रांडन डीसूज़ा, टूर्नामेन्ट डायरेक्टर ऑफ सीजीपीएल ने कहा, ‘‘आज देश में गोल्फ तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। व्यक्तिगत खेल के अलावा गोल्फ टीम चैम्पियनशिप्स क्लब गोल्फरों को खूब लुभा रही हैं। कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, बैंगलुरू और मुंबई सहित देश भर में यही रूझान सामने आए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लीग की सभी टीमों के सदस्यों के बीच इंटरैक्शन को सुनिश्चित करना है।’

सीजीपीएल के दौरान ग्रांट थोर्नटन आधिकारिक स्कोरकीपर होंगे, जबकि आटुम इसका ई-मोबिलिटी पार्टनर होगा। वहीं टाटा हाउसिंग इस लीग का को-स्पॉन्सर होगा, टोरो इसका एसोसिएट स्पॉन्सर होगा। यह निजी आयोजन खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों, क्लासिक गोल्फ एण्ड कंट्री क्लब के सदस्यों, एनसीआर से गोल्फ प्रेमियों के लिए खुला रहेगा। इंस्टाग्राम पेज (@classicgolfpremierleague) पर इसे एक्सेस किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड