सुसेन फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही लघु फ़िल्म "मटके में मौत" की शूटिंग शुरू

० संत कुमार गोस्वामी ० 

फ़िल्म के निर्माता - निर्देशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया की फ़िल्म का निर्माण बहुत जल्दी पूरा होने के बाद फ़िल्म को ऑफिसियल तरीके से रिलीज़ किया जाएगा और समाज को एक अच्छा सन्देश दिया जाएगा। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है और यह फ़िल्म सभी को बहुत पसंद आएगी। इस तरह की संदेशवाहक फ़िल्में आगे भी बनाते रहेंगे

अलीगढ -बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक व गीतकार अवनीश राही जी द्वारा लिखी गई कहानी "मटके में मौत की शूटिंग आज अलीगढ में स्थानीय कलाकारों के साथ अलीगढ की चुनिंदा लोकेशन पर की गई। शूटिंग का शुभारम्भ गीतकार अवनीश राही जी के करकमलों द्वारा पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त सभी कलाकारों व टीम के सदस्यों के साथ किया गया। फ़िल्म का उद्देश्य समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करके समाज को एक नई राह दिखना है। गीतकार अवनीश राही जी ने बताया फ़िल्म समाज का आईना होती हैं और समाज सुधार के लिए इस तरह की फिल्मों की अति आवश्यकता है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सके साथ ही उन्होंने सभी कलाकारों तथा प्रोडक्शन टीम सराहना की। 

फ़िल्म के निर्माता - निर्देशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया की फ़िल्म का निर्माण बहुत जल्दी पूरा होने के बाद फ़िल्म को ऑफिसियल तरीके से रिलीज़ किया जाएगा और समाज को एक अच्छा सन्देश दिया जाएगा। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है और यह फ़िल्म सभी को बहुत पसंद आएगी। इस तरह की संदेशवाहक फ़िल्में आगे भी बनाते रहेंगे। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में राजा राना, कप्तान भारती, आलम खान, सुसेन, संजीव निराला, आदि है फ़िल्म के सह - निर्माता प्रभु सिंह सुमन और नवनीत सागर हैं, वहीं कांसेप्ट विमला सिंह का है और फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर सुशील पंडित हैं। मेकअप विनय गौतम का है।शूटिंग के समय दर्शकों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार