पीआरएसआई : एक राष्ट्र,एक प्राण,एक स्वर " राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुर, पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को एक स्थानीय होटल में " आजादी का अमृत महोत्सव: एक राष्ट्र, एक प्राण, एक स्वर " विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सांसद श्री रामचरण बोहरा थे। उन्होंने कहा कि आज एक भारतः श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर देश को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आजादी का महोत्सव के दौरान ऐसे ज्वलन्त विषय पर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि हम चाहे किसी भी जाति, धर्म, वर्ग और प्रान्त के हों और किसी भी विचारधारा में विश्वास करते हो हमारा परम कर्तव्य और धर्म है कि हम राष्ट्र की एकता तथा अखंडता की रक्षा के लिए सदैव संलग्न रहें।
समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने कहा कि हजारों लोगों के बलिदान और अथक परिश्रम से हमारे देश को 75 वर्ष पूर्व आजादी मिली है अब वर्तमान पीढी की जिम्मेदारी है कि वे देश को आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षित रखें तथा प्रगति और विकास के लिए सम्पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करें। हमें असामाजिक व विघटनकारी गतिविधियों से भी सावधान रहना है। प्रमुख शिक्षाविद, आईआईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर डा• अशोक गुप्ता ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को इस प्रकार तैयार किया जाना चाहिए कि वे राष्ट्र के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान दें। इस दिशा में विश्वविद्यालय और पीआरएसआई मिल कर प्रभावी कार्य कर सकती हैं।

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ• अजीत पाठक ने कहा कि यह संस्था केवल जनसम्पर्क प्रोफेशनल्स के संगठन तक ही सीमित नहीं है बल्कि हर राष्ट्रीय मुद्दे पर मुखर होकर सक्रिय अभियान आयोजित करती रहती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आगामी 25 से 27 दिसम्बर के मध्य 44वीं राष्ट्रीय पी आर कान्फ्रेंस का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। अतिथियों ने कान्फ्रेंस का ब्रोशर भी जारी किया। संस्था के महासचिव श्री वाई बाबजी ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।पीआरएसआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने विश्वास दिलाया कि हमारा चैप्टर हर राष्ट्रीय गतिविधि में बढ़चढ़कर भाग लेता रहेगा।

इस अवसर पर पीआरएसआई के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव भानावत और वी के सिंघवी को सम्मानित किया गया। जयपुर चैप्टर के सचिव श्री देवीसिंह नरुका ने अतिथियों तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए पीआरएसआई नेशनल काउन्सिल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।संगोष्ठी का मंच संचालन आईआईएस यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर डा• रुचि गोस्वामी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत