राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी राष्ट्रपति

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली
राष्ट्रपति की अपनी सैन्य टुकड़ी होने के नाते, राष्ट्रपति के अंगरक्षक को भारतीय सेना की एकमात्र सैन्य इकाई होने का अनूठा गौरव प्राप्त है, जिसे राष्ट्रपति के सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को लेकर चलने का विशेषाधिकार प्राप्त है। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु 27 अक्टूबर  को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। जो लोग विशेष शो और समारोह को देखने के इच्छुक हैं, वे वेबसाइट www.presidentofindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, 

क्योंकि प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक, राष्ट्रपति के सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रेजेंटेशन परेड के बाद एक ऑडियो विजुअल प्रस्तुति होगी, जिसमें सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर के इतिहास और महत्व के साथ-साथ राष्ट्रपति के अंगरक्षक की आधुनिक भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

सटीकता के साथ पेशेवर रूप से सम्मानित, पूर्णता के लिए प्रशिक्षित, घुड़सवार विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भारतीय घुड़सवारी के कौशल को प्रदर्शित करेंगे, जिसके बाद घोड़े सैन्य बैंड के संगीत के धुन के अनुरूप कदमताल करेंगे। इस आयोजन में घोड़े और सवार दोनों के संपूर्ण प्रशिक्षण, संतुलन और औपचारिक तौर पर क्रियाकलाप के समन्वित रूप को देखा जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार