पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-I द्वारा हिन्‍दी पखवाडा समापन समारोह

० योगेश भट्ट ० 
फरीदाबाद -उत्‍तरी क्षेत्र पारेषण प्रणाली -। ,क्षेत्रीय मुख्‍यालय ,फरीदाबाद कार्यालय में हिन्‍दी पखवाडा समापन, 2022 के दौरान क्षेत्रीय क्षेत्रीय प्रमुख, श्री ए0 के0 मिश्रा कार्यपालक निदेशक एवं सुश्री प्रत्‍यक्षा, मुख्‍य महाप्रबंधक, वित्‍त सहित अन्य वरिष्‍ठ अधिकारियों , कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर हिन्‍दी पखवाडा 2022 के दौरान आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में विजेता कार्मिकों को कार्यपालक निदेशक द्वारा पुरस्‍कृत कर सम्‍मानित किया गया । इस अवसर पर अरूण कुमार सिन्‍हा अधिकारी (राजभाषा) द्वारा संकलित राजभाषा सहायिका का कार्यपालक निदेशक ,उ0क्षे0-1 व उपस्थित वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया ।

 ए0 के0 मिश्रा , कार्यपालक निदेशक ने इस अवसर पर सभी कार्मिकों को शुभकामायें देते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्तरी क्षेत्र-I ,पावरग्रिड द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की एवं समस्त कार्मिकों से अपना कार्यालयीन कार्य नई तकनीकों का उपयोग कर शत- प्रतिशत हिन्‍दी में कार्य करने का आहवाहन किया । उक्त्त हिंदी पखवाडा, 2022 पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-I के उपकेंद्रों एवं अन्य कार्यालयों में उल्लेखनीय तरीके से सम्पन्न किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली