मुस्तफाबाद वार्ड 243 से कांग्रेस प्रत्याशी जलसा ,सबीला बेगम को अपार समर्थन

० इरफान राही ० 
नयी दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद वार्ड नंबर 243 में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाजीपुर ख़ुशनूद की पत्नी हज्जन सबीला बेगम को मैदान में उतारा है । वार्ड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। हज्जन सबीला बेगम ने कहा कि मुझे मेरे वार्ड में चौतरफा प्यार मिल रहा है लोगों में उत्साह है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ ग़ुस्सा है ,केजरीवाल यहां के दंगे रोकने में विफल रहे और मुस्तफाबाद को जलने दिया गया।

उल्लेखनीय है कि हज्जन सबीला बेगम अपने वार्ड के सभी गलियों में पदयात्रा तथा नुक्कड़ मीटिंग और डोर टू डोर कैंपेन कर रही है और लोगों से कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील कर रही हैं, उधर लोगों ने भी कहा कि हम इस बार नगर निगम के चुनाव में कुछ बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी को एक मौका देना चाहते हैं ताकि आम आदमी पार्टी को सबक सिखाया जा सके। हाजी खुशनूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नई ऊर्जा और ताक़त मिल रही है उन्होंने टिकट मिलने पर कांग्रेस आलाकमान और पूर्व विधायक हसन अहमद का शुक्रिया अदा किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार