'56 भोग उत्सव- 2022' पोस्टर का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। 
उत्सव में मनभावन व्यंजनों जैसे कि धौलपुर भरतपुर एवं सीकर की गजक पाली का गुलाब हलवा, गंगापुर का खीर मोहन, दौसा का डोवठा, अलवर का मावा, ब्यावर की तिलपपड़ी, बीकानेर की नमकीन, कोटा की कचौरी, जयपुर का घेवर, कुल्फी, तन्दूरी चाय एवं पान आदि उपलब्ध होंगे। साथ ही राजस्थान के प्रसिद्ध साबुत एवं पिसे हुए मसालों, इनके पेस्ट एवं प्रोसेस्ड पैकेज के साथ-साथ परम्परागत पात्र, भरतपुर का आचार -मुरब्बे, सॉस, पापड़-बड़ी, खाखरे, पाचक चूर्ण चटनी आदि की स्टॉल्स भी लगाई जायेंगी।

उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने 9 से 12 दिसंबर तक जल महल के सामने राजस्थान हाट आयोजित होने वाले '56 भोग उत्सव-2022' के पोस्टर का विमोचन किया।  पारख ने बताया कि '56 भोग उत्सव-2022' में राजस्थान के स्वादिष्ट व्यंजन, प्रसिद्ध मसालों, मिठाइयों, नमकीन, विशिष्ट खाद्य पदार्थों एवं रसोई से जुड़े परम्परागत, प्राकृतिक एवं आधुनिक उपकरण एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। 

आयुक्त ने बताया कि राज्य की विशिष्ट सब्जियां जैसे कि बीकानेर की कैर-सांगरी, काचरी, अन्य सूखी परम्परागत सब्जियां, नागौरी मेथी, कोटा के मशरूम प्रोडक्टस् एवं खाद्य तेल खरीदने का जयपुर की जनता को सुनहरा अवसर मिलेगा। मेलें में कबीरा ब्रान्ड खाद्य तेल, श्याम किचन मसाले एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के द्वारा आयोजन की सहभागिता निभाई है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान व्यंजन प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, टॉक शो, क्वीज प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान बाबूलाल गुप्ता, अध्यक्ष राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, डॉ. मनोज मोरारका, अध्यक्ष नेशनल ऑयल्स एण्ड ट्रेड ऐसोसिएशन रामअवतार अग्रवाल, अध्यक्ष राजस्थान मसाला उद्योग व्यापार संघ, अतिरिक्त निदेशक एसएस शाह विपुल जानी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा