कोलगेट मैक्सफ्रेश का चारकोल और वाटरग्रीन मिंट के साथ कूलिंग क्रिस्टल्स ब्लैक जेल टूथपेस्ट

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : ओरल केयर में मार्केट लीडर, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने ब्रांड एम्बेसडर रनवीर सिंह के साथ एक एड कैम्पेन द्वारा अपने जेल-बेस्ड कोलगेट मैक्सफ्रेश टूथपेस्ट का ऑल-न्यू ‘चारकोल’ वैरिएंट पेश किया। इस टूथपेस्ट में कूलिंग क्रिस्टल्स हैं, जो केवल मैक्सफ्रेश रेंज में मिलते हैं। मैक्सफ्रेश चारकोल टूथपेस्ट में न केवल क्लीनिंग की बेहतर क्षमता है, बल्कि बैंबू चारकोल के साथ विंटरग्रीन मिंट का ताजगीभरा स्वाद भी है। इससे बेहतरीन ताजगी मिलती है और मुँह तरोताजा, एवं व्यक्ति में ऊर्जा बनी रहती है।

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट अरविंद चिंतामणि ने कहा, ‘‘हम नया मैक्सफ्रेश चारकोल टूथपेस्ट लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसमें कूलिंग क्रिस्टल और क्लीनसिंग पॉवडर है, जो आपको सोकर उठने के बाद नई ऊर्जा का अहसास प्रदान करते हैं। रनवीर सिंह के साथ फिर से साझेदारी बहुत उत्तम है क्योंकि वो दिन की शुरुआत मैक्सफ्रेश चारकोल टूथपेस्ट की ताजगी के साथ करते हैं, और दर्शकों को ‘‘वेक-अप मैक्स, लिव-अप मैक्स’’ की प्रेरणा देते हैं।’’

कोलगेट मैक्सफ्रेश चारकोल टूथपेस्ट आकर्षक ब्लैक और रेड स्टाईलाईज़्ड पैक में आता है। यह वैरिएंट चार आकारों, 30 ग्राम, 65 ग्राम, 130 ग्राम, और 260 ग्राम में उपलब्ध है। कोलगेट मैक्सफ्रेश का भारत में दो दशक पुराना इतिहास है, और यह कोलगेट के सबसे ज्यादा बिकने वाले टूथपेस्टों में से एक है। यह 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को एडवांस्ड ब्रेथ-फ्रेशनिंग टेक्नॉलॉजी का अनुभव प्रदान करता है। कोलगेट मैक्सफ्रेश ऑफलाईन और ऑनलाईन चैनलों पर अनेक बेहतरीन टूथपेस्ट एवं माउथवॉश उपलब्ध कराता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार