फिल्म 'साढू जी नमस्ते' जल्द दर्शकों का मनोरंजन करेगी


० संवाददाता द्वारा ० 
पटना - 
निर्माता सुबीर कुमार और यशवंत कुमार ने फिल्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है और फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक की सबसे अलग फिल्म होगी इस बात का दावा किया है। वही फिल्म के निर्देशक रजीत महापात्रा ने अपनी फिल्म को बेहद खास और दर्शको के मनोरंजन के अनुरूप तैयार किया है. फिल्म के लेखक पप्पू प्रीतम है. अनुराग मूवी के बैनर तले बनी फिल्म ''साढू जी नमस्ते' जल्द दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है . फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरो शोरो से किया जा रहा है. फिल्म का नाम जितना आकर्षित कर रहा है उतना ही फिल्म भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी क्योंकि फिल्म का कांसेप्ट ही काफी यूनिक और दमदार है .

फिल्म के कलाकारों में सुधीर कमल, माहि खान, प्रियरंजन सिंह, सुजीत सुगना, नीलू नीलम, सुजीत सार्थक, प्रदीप शर्मा, रत्नेश बर्णवाल और राजेश गुप्ता जैसे मझे हुए कलाकार नजर आएँगे. फिल्म में कुछ नए कलाकार भी नजर आएँगे क्योंकि नए चेहरों को भी फिल्म में मौका दिया गया है . वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे भी दिखाई देंगे . फिल्म में संगीत काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत रजनीश मिश्रा द्वारा दिया गया है और गीत संतोष उत्पति ने लिखे है . 

यक़ीनन फिल्म का गाना दर्शको की जुबान पर जरूर आएगा. वही फिल्म के दमदार डांस को कुमार प्रीतम और गायन सिंह ने डायरेक्ट किया है . फिल्म का एक्शन प्रदीप खडका ने डायरेक्ट किया है , लाइन प्रोड्यूसर बबली चंद्रा और आर्ट विकास सहित मेकअप पिंटू का है . फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है . सिनेमाघरों तक दर्शक फिल्म देखने जल्द नहीं जा रहे है लेकिन यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में जरूर मजबूर कर देगी . क्योंकि फिल्म का कांसेप्ट, गाने और दमदार एक्शन फिल्म में चार चाँद लगा देंगे .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार