हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और नादौन में जियो ट्रू 5जी लॉन्च किया

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की। शिमला के अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य में हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को एक साथ लॉन्च किया गया। जियो ट्रू 5जी के कवरेज एरिया में शामिल होने वाले अन्य शहर हैं - गुजरात के अंकलेश्वर और सावरकुंडला, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा और सागर, महाराष्ट्र के अकोला और परभणी, पंजाब के बठिंडा, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़, राजस्थान के भीलवाड़ा और श्री गंगानगर, सीकर और उत्तराखंड के हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश और रुद्रपुर।

लॉन्च कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं राज्य में जियो की ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर जियो और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देता हूं। यह लॉन्च राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ढेर सारे अवसर पैदा करेंगी। इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य सेवा, बागवानी, कृषि, ऑटोमेशन, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन आएंगे। हम सभी ने महामारी के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों को देखा है। 5जी सेवाओं के विस्तार से राज्य का डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा।”

लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “जियो ट्रू 5जी विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर तो पैदा करेगा ही, राज्य के लोगों को भी डिजिटल रूप से सशक्त करेगा। डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग के लिए हम राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की टीमों के आभारी हैं।”  21 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित यूजर्ज को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें सिम बदलने की भी जरूरत नहीं होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड