जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी – आकाश अंबानी

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि 5जी टेक्नोलॉजी भारतीयों के जीवन जीने के अंदाज को बदलने की ताकत रखता है। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित एक ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ में बोल रहे थे। 

आकाश अंबानी ने जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च को दुनिया का सबसे बड़ा 5जी रोलआउट करार दिया। मात्र 5 महीने के भीतर जियो ने 40 हजार के करीब टॉवर साइट्स पर 2.5 लाख 5जी सेल्स लगा दिए हैं। रिलायंस जियो के इस बड़े इंफ्रा पर सवार कंपनी की सर्विस 277 शहरों में पहुंच गई है। आकाश अंबानी ने दावा किया कि 2023 तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सर्विस हर ताल्लुका, हर शहर और हर गांव में मिलने लगेगी।

5जी टेक्नोलॉजी का विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और उसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा इस पर आकाश अंबानी ने काफी विस्तार से बात की। हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गेमिंग से लेकर स्मार्टसिटी में 5जी के उपयोग बताए। आकाश अंबानी ने कहा कि देश 5जी का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड