IIMC अंग्रेजी पत्रकारिता के विद्यार्थियों की फोटोग्राफी प्रदर्शनी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। वरिष्ठ फोटो पत्रकार भागीरथ बासनेत द्वारा तीन दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला के बाद अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया। भागीरथ ने अपनी कार्यशाला में छात्रों को फोटोग्राफी की बारीकियां और उससे जुड़ी तकनीक सिखाई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने फोटोवॉक के माध्यम से दिल्ली के अनेक रंगों को अपने कैमरे में कैद किया।
भारतीय जन संचार संस्थान के अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि फोटोग्राफी दुनिया को देखने का नजरिया सिखाती है। उन्होंने कहा कि कैमरा वह इंस्ट्रूमेंट है, जो सिखाता है कि कैसे बिना कैमरे के देखा जाए। इस अवसर पर डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. संगीता प्रणवेन्द्र, प्रो. राकेश गोस्वामी एवं वरिष्ठ फोटो पत्रकार भागीरथ बासनेत सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि बहुत से फोटोग्राफर सोचते हैं कि वे अच्छा कैमरा खरीदकर अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। लेकिन कैमरा कितना भी बढ़िया हो, वह कुछ नहीं कर सकता, यदि आपके दिमाग और दिल में कुछ न हो। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी तस्वीरें वे होती हैं, जो अपनी ताकत और अपना असर वर्षों तक कायम रखती हैं, चाहे उन्हें जितनी भी बार देखा जाए। इस अवसर पर अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. संगीता प्रणवेन्द्र ने कहा कि फोटोग्राफी से संबंधित तकनीकी बारीकियों का ज्ञान मिलने से विद्यार्थियों को अपने प्रोफेशन के साथ-साथ एक नई विधा को जानने और समझने का अवसर मिला है।

फोटोग्राफी प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा क्लिक की गई 150 से अधिक तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा खींची गई तस्वीरों में से सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया गया। ओपन कैटेगरी में पहला स्थान जीशान अंजुम, दूसरा स्थान ज्योर्तिमय हलदर एवं तीसरा स्थान अनुग्रह प्रवीण को मिला। आकृति भंडारी को स्पेशल मेंशन का अवॉर्ड दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत