मुखिया संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मिले

० योगेश भट्ट ० 
झारखंड -त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मुखिया संघ चतरा के द्वारा अपनी 8 सूत्री मांग को लेकर झारखंड के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात की। पंचायत के जिला मुखिया संघ के .जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तरीय सभी सरकारी और अनुबंध कर्मियों का प्रखंड स्तर से तबादला किया जाए। .डीएमएफटी मद से प्रत्येक ग्राम पंचायत को पचास लाख रुपए की राशि आवंटन उपलब्ध कराया जाए।. ग्राम सभा ग्राम सभा से चयनित विभिन्न योजनाएं के सिलावट में स्थानीय मुखिया का नाम अनिवार्य किया जाए।

 ग्राम पंचायत के द्वारा 15 में एवं नरेगा के प्रशासनिक स्वीकृति में प्रखंड विकास पदाधिकारी या प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने के विचार किया जाए।  राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए राशि आवंटित उपलब्ध कराया जाए।. मनरेगा से मिट्टी मोरम पथ का निर्माण करने के लिए और पुराना तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए तथा पशु सेड के चयन में ग्राम पंचायत के अधिकार दिया जाए। . सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालय के प्रथम तले पर मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाय ।

मुलाकात के दौरान मुखिया संघ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सह गंधरिया मुखिया अनीता यादव, लेम पंचायत की मुखिया  राकेश कुमार सिंह ,आरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, दमदोईया के मुखियापति मो रियासत अंसारी ,पराडीह मुखिया संतोष भुइयां,दरियातु मुखिया परवा देवी, टीकर मुखिया  रघुनंदन पासवान, दाढा मुखिया अमिता कश्छायप, सिकिद मुखिया तालकेश्वर तूरी, जाँगी मुखिया बलदेव साव,राजपुर मुखिया विकास सिंह,सिमरिया मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद महतो समेत कई मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली