कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान में 40 में दिखी कैंसर की संभावना

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र और कैंसर केयर महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःषुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान कैंसर जॉच आपके द्वार के तहत 4000 से अधिक लोगों ने कैंसर जांच एवं परामर्ष सुविधा का लाभ उठाया। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के सहयोग से कोटा और बूंदी जिलों भी 13 शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान में जयपुर, सीकर, झुंझुनू, कोटा, बूंदी एवं झालावाड़ क्षेत्र में आयोजित 45 शिविरों के जरिए 40 लोगों की पहचान संभावित कैंसर रोगी के तौर पर की गई।
अभियान संरक्षिका अनिला कोठारी ने बताया कि अधिकांश रोगियों में कैंसर की पहचान रोग की बढी हुई अवस्था में होती है, ऐसे में उन्हें कैंसर मुक्त करने की संभावना बहुत कम हो जाती है। अभियान में स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओवरी कैंसर, ओरल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और लंग कैंसर की जांच सुविधाओं को जोड़ा गया है। इस अभियान के तहत तैयार स्पेषल कैंसर स्क्रीनिंग बस के जरिए मैमोग्राफी, एक्स-रे, खून जांच के साथ ही पैप स्मीयर, सीए 125, पीएसए जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं आमजन को निःषुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

चिकित्सा अधिक्षिका डॉ सुबह पठानियां ने बताया कि अभियान के उदेष्य के अनुसार प्राथमिक स्तर पर जांच करते हुए संभावित कैंसर रोगियों को उपचार से जोडने में सफलता मिली है। अभियान से जुडी डॉ निर्मला महावर ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान और उपचार की शुरूआत से कैंसर को हराना संभव है। अब 21 रोगियों को उपचार से जोडा जा चुका है।

कैंसर केयर न्यासी और अभियान के सोशल वर्कर टीम प्रमुख शिल्पा कोठारी ने बताया कि कैम्प के जरिए जिन रोगियों की पहचान कैंसर रोगी के तौर पर होगी उसे रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को चिकित्सालय नियमों के आधार पर निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही चिकित्सालय में मौजूद धर्मषाला, कैंटीन और रियायती दरों पर बस और ट्रेन के पास की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे जयपुर के बाहर से रोगियों को भी किसी भी तरह की परेषानी ना हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा