ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने रेल भवन,बड़ौदा हाउस और त्रावणकोर हाउस को तिरंगे के रंग में रोशन किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : 
रेल भवन भारतीय रेलवे का मुख्यालय है, बड़ौदा हाउस कभी दिल्ली में बड़ौदा के महाराजा का निवास स्थान था, और त्रावणकोर हाउस, जिसे त्रावणकोर महल के रूप में भी जाना जाता है, एक सांस्कृतिक परिसर और आर्ट गैलरी में तब्दील एक विरासत इमारत है। ओरिएंट ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के इन तीनों स्थलों को तिरंगे रंग में रोशन किया है, जो आगंतुकों के लिए एक सम्मोहक दृश्य बनाता है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक, जो कि 2.8 बिलियन डॉलर विविधीकृत सीके बिरला ग्रुप का अंग है, ने अपने ‘ओरिएंटलाइट्सअपइंडिया’ अभियान के अंतर्गत भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में रेल भवन, बड़ोदा हाउस और त्रावणकोर हाउस को तिरंगे के रंग में रोशन किया है। कंपनी ने देश में ही विकसित फसाड लाईटिंग समाधानों का उपयोग कर इन इमारतों को रोशन किया है , जिनमें रोशनी के स्तरों, रंगों, और इफेक्ट्स को कंट्रोलर्स के माध्यम से प्रोग्राम किया जा सकता है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, पुनीत धवन ने कहा, ‘‘हमें इस विश्वस्तरीय इमारतों को तिरंगे की थीम में रोशन करने पर गर्व है, जो भारतीय रेलवे के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह एक अद्वितीय विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगा और देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ नाईट टूरिज़्म को बढ़ावा देगा। भारत में फसाड लाईटिंग के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी होने के नाते हम देश भर में प्रतिष्ठित भवनों और स्थलों को फसाड लाईट्स से रोशन करने के लिए संबंधित सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

ध्यान देने वाली बात है कि फसाड लाईटिंग परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और वास्तुशिल्पीय डिज़ाइन की समझ होनी जरूरी है। लाईट फिक्सचर्स, रंगों और इफेक्ट्स का सही तालमेल किसी भी भवन या संरचना के स्टाईल को उभार सकता है, और आगंतुकों के लिए एक आकर्षक दृश्य प्रदान कर सकता है | फसाड लाईटिंग के क्षेत्र में हमारी डिज़ाईन दक्षता, तकनीकी विशेषज्ञता, एवं कार्यान्वयन क्षमता हमें अपने ग्राहकों एवं पार्टनर्स के लिए बेहतरीन प्रोजेक्ट, इनोवेशन, और अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाती है |

ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने भारत भर में कई अन्य प्रसिद्ध इमारतों को भी तिरंगे के रंगों में रोशन किया है, जिनमें वाराणसी में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, कानपुर में गंगा बैराज, पांडिचेरी में भारती पार्क, भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और लेह में लेह मेन गेट, शांति स्तूप, और महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर शामिल हैं। कंपनी ने रोशन हुए इन खूबसूरत स्थानों को ‘लाईटस्टॉलेशंस’ नाम दिया है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक के पास विस्तृत फसाड लाईटिंग समाधान, जैसे एलईडी लीनियर प्रोफाईल, स्पॉटलाईट्स, प्रोजेक्टर्स, अपलाईटर्स, अंडरवाटर लाईट्स, कंट्रोलर्स एवं अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत