"विरोधी" ओटीटी प्लेटफार्म पर शीघ्र होगी रिलीज

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : नीरज भारद्वाज द्वारा निर्देशित वेबसीरिज "विरोधी" जिसके कुल 8 एपिसोड है ,शीघ्र ही "वाऊ सिनेमा"ओटीटी पर रिलीज होगी। गोमती आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वेबसीरिज के निर्माता अशोक त्यागी है । इसकी कहानी उमेश कुमार और संवाद शकील अहमद ने लिखे हैं। संगीत किशोर वत्स ने दिया है, गीतकार अभिजीत मिश्रा है और उनके गीतों को आवाज दी है गायक शबाब साबरी ने। इस वेबसीरिज  की कहानी विरोध करना या कह सकते विरोधी बनना इंसान की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन कभी कभी इंसान हालातों के भंवर में फंसे के या लालच में आकर विरोधी बन जाता है।

मगर तब स्थिति बेहद शोचनीय हो जाती है कि एक इंसान परिस्थिति वश फंसने के बाद समाज ही नहीं कानून का भी विरोधी बन जाता है और एक चुनौती बन जाता है। इस वेबसीरिज के मुख्य कलाकारों में हरीश त्यागी,अशोक त्यागी, रूबीना बिश्नोई,मिस लक्षिता, राजपाल यादव,राजचौहान,डी पी धनकर, मेघना, राजेन्द्र चौहान, बाबू,मल्कीत मल्ली,आद्या आदि।

युवा निर्देशक नीरज भारद्वाज का फिल्मी सफर प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा के सानिध्य में शुरू हुआ। इन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर प्रकाश झा के साथ फिल्म "गंगाजल,अपहरण और अंजलि" में साथ काम किया। इसके अलावा अन्य निर्देशक के साथ भी काम किया। फिर कुछ समय के बाद अपने स्वतंत्र निर्देशन में 'जन्नत-ए-इश्क' और भोजपुरी में 'कुरबान प्यार के नाम, भोजपुरिया सुल्तान' आदि फिल्मों का निर्देशन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा