विजन दस्तावेज-2030 :पर्यटन क्षेत्र से जुडें लोगों ने दिए सुझाव

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के चहूंमुखी विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार विजन दस्तावेज-2030 कर रही है। इस क्रम में उप निदेशक, पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत ने पर्यटन भवन पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र से जुडें हितधारकों से संवाद किया। कान्फ्रेंस में प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञ, गाइड्स एवं होमस्टे ओनर्स ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 शेखावत ने बताया कि संवाद में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। स्टेकहोल्डर्स को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों का विभाग के विजन डॉक्यूमेंट में समावेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ”राजस्थान - मिशन 2030 अभियान” 30 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। मिशन 2030 के तहत एक करोड़ से भी अधिक प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार इन सभी सुझावों को समाहित कर राज्य का विज़न दस्तावेज 2030 जारी करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली