रामपाल जाट के नेतृत्व में एमएसपी अधिकार यात्रा पहुंची मुंबई

० आशा पटेल ० 
मुम्बई ।राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के किसानों ने जयपुर से बम्बई के लिए किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में एम एस पी अधिकार यात्रा मुम्बई पहुंची। सभी यात्रियों द्वारा सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला संचालनालय गृहविभाग मुम्बई के सामने एकत्रित होकर दो पंक्तियों में किसान का प्रतीक हल "कौन देगा ? एम एस पी" पुस्तक एवं ज्ञापन के साथ शांति पूर्वक इंडिया गठबंधन के समूह द्वारा निर्धारित स्थान ग्रेंड हयात होटल सांता क्रूज के लिए रवाना हुए तों उन्हें बम्बई पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया 

तों किसानों आगे बढ़ने से नहीं रूके तों तब किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा सभा के लिए मुम्बई विद्यापीठ (विश्वविद्यालय) के पास स्थान उपलब्ध कराया गया। जहां पर एम एस पी गारंटी कानून बनाने की मांग उठाई गई तथा वक्ताओं ने भाषण दिया। जब-तक किसानोें का पड़ाव रहा तब तक पुलिस उपायुक्त सहित पुलिस बल वहीं मौजूद रहा।यह यात्रा राजस्थान के जयपुर, दूदू, अजमेर, केकड़ी, भीलवाड़ा,चितौड़गढ़, मध्यप्रदेश नीमच, मन्दौर, रतलाम,सीरपुर,भराहनपुर खरगौन, महाराष्ट्र के जलगांव, भुसावल, नासिक,कल्याण ,थाने,पुरानी मुम्बई,नई बम्बई जिलो तक यात्रा पहूंची।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली