NEIFT इटली के मिलान में मेगा इवेंट “सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल” आयोजित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनईआईएफटी) मेगा इवेंट “सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल” के 17वें संस्करण का आयोजन 9 सितंबर को इटली के मिलान में किया जाएगा। यह फेस्टिवल दुनिया की फैशन कैपिटल इटली के मिलान शहर में भारतीय दूतावास के साथ सहयोग से ऐतिहासिक म्यूजियम विला नेकि कैंपिग्लियो में आयोजित होगा। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में पिछले साल अंतरराष्ट्रीय संस्करण की जबर्दस्त सफलता के बाद यह इवेंट एनईआईएफटी के सामने बड़ी चुनौती है। 

इसका नेतृत्व एनईआईएफटी के सीईओ और फेस्टिवल के डायरेक्टर विक्रम राय मेधी करेंगे। इस फेस्टिवल में फैशन के मक्का-मिलान में भारत के पूर्वोत्तर राज्य की बेहतरीन और ठोस टेक्सटाइल की समृद्ध विरासत पेश की जाएगी। सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के डायरेक्टर विक्रम राय मेधी ने कहा, “मिलान के सांस्कृतिक गलियारों और राजनेताओं के सामने देश की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करने के लिए मेघालय पर्यटन और नगालैंड पर्य़टन ने आपसी साझेदारी में काम किया है। 

इस फेस्टिवल के आयोजन में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से संबंधित मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, लघु, कटीर और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी अपना समर्थन और भरपूर सहयोग दे रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के आठ फैशन डिजाइनर्स और बुनकर सस्टेनेबल टेक्सटाइल में अपने शानदार कलेक्शन पेश करेंगे। इन कलेक्शन का रैंप पर प्रदर्शन मिलान फैशन इंडस्ट्री की टॉप मॉडल करेंगी। 

पूर्वोत्तर राज्यों के लोक कलाकार मिलान के खूबसूरत वेन्यू पर सुरमई शाम का नजारा पेश करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल इटली के मिलान शहर की यात्रा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में परफॉर्मर्स, डिजाइनर्स, मॉडल, कलाकार, अधिकारी भी शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार