ईज़मायट्रिप की गोल्डन भारत ट्रैवल सेल : फ्लाइट, होटल पर मिलेगी विशेष छूट

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लैटफॉर्म्स में से एक, EaseMyTrip.com ने गोल्डन भारत ट्रैवल सेल की पेशकश की है। यह यात्रियों के लिए एक असाधारण अवसर है जिसका लाभ उठाकर वे बेमिसाल दामों पर दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। सीमित समय के लिए लागू यह सेल 19 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगी जिसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स, होटलों, बसों, कैब्स, क्रूजों, और हॉलिडे पैकेजेज पर जबर्दस्त रियायत मिलेगी।

गोल्डन भारत ट्रैवल सेल के दौरान यात्री तरह-तरह के लुभावने ऑफर्स के साथ दुनिया की भव्यता के आनंदपूर्ण जश्‍न में शामिल हो सकते हैं। इस सेल के अंतर्गत डोमेस्टिक फ्लाइट्स की बुकिंग्स पर 2,023 रुपये की और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 7,500 रूपये की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा होटल की बुकिंग पर 10,000 रूपये, बस की बुकिंग पर 500 रुपये, और कैब की बुकिंग पर 2,000 रुपये तक की शानदार बचत का लाभ होगा। 

व्यापक हॉलिडे एक्सपीरियंस के इच्छुक यात्री महज 10,199 रुपये से आरम्भ होने वाले डोमेस्टिक पैकेजेज, 11,990 रुपये से आरम्भ होने वाले इंटरनेशनल पैकेजेज और 52,990 रुपये से आरम्भ होने वाले क्रूज ऐडवेंचर प्राप्त कर सकते हैं। यह सीमित-अवधि सेल भारत के पर्यटन की भव्यता का असाधारण और सुन्दर अनुभव प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली