पांडेपुर चौराहे से चौकाघाट पहुंची विरासत बचाओ न्याय यात्रा


० आशा पटेल ० 
वाराणसी। सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित विरासत बचाओ न्याय यात्रा पांडेपुर मुंशी प्रेमचंद चौराहा से शुरू होकर हुकूलगंज, नई बस्ती, बड़ी मस्जिद होते हुए चौकाघाट चौराहे पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हों गई। सभा को ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, मनीष शर्मा, विनोद जायसवाल, अरविंद अंजुम, सुशीला आदिवासी आदि लोगों ने संबोधित किया। आज की यात्रा का संचालन और संयोजन सतना मध्य प्रदेश से आए संत किसान नेता ईश्वर चंद्र और मनीष शर्मा ने किया।

यात्रा में सिस्टर फ्लोरीन, अरविंद अंजुम, जुबेर अहमद, अरविंद सिंह कुशवाहा, नंदलाल, रामनरेश, अर्जुन सिंह, सुजीत गौरव, रंजीत, सुरेंद्र भाई, अजय पाल, विजय प्रकाश, अशोक पटेल, प्रीति यादव, पूजा, आशा विनोद जायसवाल आदि शामिल थे। इस विरासत बचाओ न्याय यात्रा में बड़े ही जोशीले नारे लग रहे थे, 

जिन्हे सुन कर राहगीर भी एक बार रुक कर यात्रा को अपना समर्थन देते हुए देखे गए। इस यात्रा मे नारे लग रहे थे अडानी अंबानी राज नहीं चलेगा, भाजपा की मनमानी नहीं चलेगी, बुलडोजर राज नहीं चलेगा, माफिया राज नहीं चलेगा, भाजपा हटाओ भारत बचाओ, भारत को बचाना है भाजपा को हटाना है, काशी के गरीबों का घर उजाड़ना बंद करो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार