दिल्ली की एनजीओ ने 102 अस्थि कलशों के फूल गंगा में विसर्जित किए

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : समाज सेविका यशोदा सिंह के नेतृत्व में एनजीओ द्वारा संचालित ९वीं लावारिश अस्थि विसर्जन यात्रा दिल्ली (अयप्पा पार्क ग्रुप -१ डीडीए फ्लैट हस्तसाल) से रवाना होने के उपरांत हरिद्वार में १०२ अस्थि कलश सति घाट पर विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई। इस यात्रा में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अनिल देवलाल , राम प्रसाद बोहरा,सुदर्शन गुलेरिया, कुमार पुष्यमित्र, पंकज, सुरेंद्र, रेणु, रविन्द्र कौर,कुलजिंदर कौर, जेपी शर्मा,प्रीति गुप्ता,आनंद पंडित, सुरेश कुमार, सुनील

सहित लगभग चालीस समाजसेवी श्रद्धालुओं ने लावारिसों के वारिस बनकर पंडित जितेन्द्र शास्त्री के मार्गदर्शन में विधिवत मंत्रों उच्चारण के साथ कनखल के सती घाट पर अस्थियों को पुष्प एवं दूधधारा से मोक्ष प्रदान करवाते हुए गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। संस्था की संस्थापक यशोदा इस अभियान में पिछले दो दशकों से निस्वार्थ सेवा भाव से अनूठा उदाहरण पेश कर रही हैं इसलिए उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लेखक एस.एस.डोगरा ने यशोदा-दि हिमाचली वारियर्स नामक बायोपिक बनाई थी जिसे गत वर्ष चंडीगढ़ इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरुस्कृत भी किया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार