शाह से मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे का बड़ा बयान

० आशा पटेल ० 
जयपुर,राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की लगातार बैठक हो रही है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी के साथ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की लगातार चर्चाएं हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थक पार्टी आलाकमान से राजे को प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से हुई। आधा घंटे हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात में अमित शाह ने प्रहलाद जोशी के साथ राजे से चर्चा की ।  अमित शाह, प्रहलाद जोशी ने आरएसएस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री राजे की राजस्थान में बहुमत की ताकत को परखा है।

 अमित शाह और प्रहलाद जोशी ने राजस्थान में एक बार फिर से वसुंधरा राजे को मुख्य रूप से धानसभा चुनाव में प्रमुख चेहरे के तौर पर आगे लाने का अच्छा जताई है। वसुंधरा की कुशल रणनीति के तहत ही भाजपा को उम्मीद है कि राजस्थान में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। इस विषय पर आरएसएस पदाधिकारी ने भी सहमति जताई है।

यही कारण रहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। राजस्थान की सीएम रेस में हुई वसुंधरा की वापसी? राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा बीजेपी की सबसे बड़ी नेता हैं। प्रदेश में अब भी उनको भीड़ जुटाने वाली नेता के तौर पर जाना जाता है।

पार्टी पॉलिटिक्स में वो भले ही खुद को साइड लाइन समझ रहीं थीं, लेकिन समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता बनी हुई है और माना जा रहा है कि इसी लोकप्रियता की बदौलत उन्होंने चुनावी रेस में वापसी की है।माना जा रहा है कि आरएसएस नेताओं ने वसुंधरा की पैरवी की है।संघ का भी मानना है कि बिना क्षेत्रीय क्षत्रप को आगे रखे सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं जीता जा सकता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार