महेंद्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर से शुरु होगी। क्रिकेट के दीवानों में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।“
धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और 'शॉपिंग' इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।“

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियोमार्ट पर उपलब्ध है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज़ सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।

जियोमार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड