चर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव को अंतर्राष्ट्रीय सेतु उत्‍कृष्‍टता सम्मान

० संवाददाता द्वारा ० 
भोपाल - चर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव अंतर्राष्ट्रीय सेतु उत्‍कृष्‍टता सम्मान 2023 से सम्मानित , पिट्सबर्ग अमेरिका की द्विभाषी साहित्यिक पत्रिका ने भारत की संतोष श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत किया है। यह जानकारी पत्रिका के संपादक अनुराग शर्मा ने दी। आठवें दशक की बहुचर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव का इस वर्ष प्रकाशित उपन्यास "कैथरीन एवं नागा साधुओं की रहस्यमई दुनिया" बेस्ट सेलर की लिस्ट में है।
उनकी अब तक आत्मकथा सहित विभिन्न विधाओं में 23 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। तथा देश-विदेश के 23 पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं । उनके लेखन पर भारत के सात विश्वविद्यालय से शोध कार्य एवं एमफिल हुए हैं। संतोष जी की रचनाएं चेन्नई के SRM विश्वविद्यालय में ba के कोर्स में , महाराष्ट्र बोर्ड के 11वीं के कोर्स में,CBSE बोर्ड के सातवीं एवं 12वीं के कोर्स में ,तथा गोवा ,महाराष्ट्र,कर्नाटक राज्य के 32 महाविद्यालयों के सरल हिंदी पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है।

राही रैंकिंग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक विश्व के 100 सर्वाधिक पढ़े जाने वाले लेखकों में नाम सहित वर्ल्ड लिटरेरी फोरम फॉर पीस एंड ह्यूमन राइट्स, भूटान के द्वारा इंटरनेशनल एंबेसेडर ऑफ पीस का स्टेटस प्रदान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड