विज्ञान,प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ भारत वैश्विक प्रतिष्ठा वाला देश बन गया है-डॉ. जितेंद्र सिंह

० विनोद कुमार सिंह ० 
फरीदाबाद , विज्ञान,प्रौद्योगिकी और नवाचार के सशक्तिकरण के साथ भारत वैश्विक प्रतिष्ठा वाला देश बन गया है । आईआईएसएफ 2023 चार दिवसीय समारोह प्रारम्भ हो चुका है। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डा0 जितेन्द्र सिंह 'केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थें। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 कई अन्य प्रयोजनों के साथ-साथ तीन प्रमुख कारणों से मनाया जा रहा है और ये तीन कारण हैं – पहला, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग; दूसरा भारत द्वारा कोविड वैक्सीन का विकास और तीसरा, अरोमा मिशन।”
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट(टीएचएसटीआई)-रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरसीबी) संयुक्त परिसर, फरीदाबाद में आयोजित आईआईएसएफ 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत कम समय में सफल डीएनए वैक्सीन बनाने वाला पहला देश है।अब हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं।भारत विज्ञान,प्रौद्योगिकी और नवाचार के बल पर वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला देश बन गया है। 
डा० सिंह ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कुछ वर्षों में भारत सरकार द्वारा किए गए पांच क्रांतिकारी निर्णयों पर ध्यान केंद्रित किया,जैसे कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से अंतरिक्ष सुधार, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन,अनुसंधान-नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ), राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति(एनईपी)। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास के लिए, अब हम भारतीय समस्याओं के भारतीय समाधान, भारतीय अनुसंधान के लिए भारतीय डेटा, भारतीय लोगों के लिए भारतीय चिकित्सक और सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

 2015 के बाद से, इस विज्ञान महोत्सव के आठ संस्करणों के बाद,नौवां संस्करण अधिक दिलचस्प है। आईआईएसएफ आयोजन के मूल उद्देश्य के अनुसार पूरा आयोजन स्थल समाज के हर आयुऔर विभिन्न वर्गों के लोगों से भरा हुआ था। यह "सभी लोगों द्वारा विज्ञान के उत्सवकी भावना" को दर्शाता है। इस वर्ष के IISF की थीम है- "अमृतकाल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक पहुँच।"

उद्घाटन समारोह के अतिथियों में मूलचंद शर्मा, कैबिनेटमंत्री,उच्च शिक्षा, परिवहन, खान और भूविज्ञान, और चुनाव,हरियाणा सरकार; प्रो. अजय कुमार सूद,भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार; प्रो. अभय करंदीकर, सचिव, डीएसटी; डॉ. एम. रविचंद्रन, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; डॉ. एन. कलैसेल्वी, सचिव, डीएसआईआर एवं महानिदेशक, सीएसआईआर;डॉ. राजेश एस. गोखले, सचिव, डीबीटी; सुश्री ए. धनलक्ष्मी, संयुक्त सचिव, डीएसटी; शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव, विज्ञान भारती (विभा) ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डीएसटी सचिव,प्रो. अभय करंदीकर ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

(आईआईएसएफ) 2023 में 23 देशों से आने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देश भर की वैज्ञानिक उपलब्धियों का एक प्रकाशस्तंभ बन गया है। उन्होंने 17-20 जनवरी तक चार दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के परिचय के साथ-साथ आईआईएसएफ 2023 के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे युवा विद्यार्थी और शोधकर्ता हमारे देश द्वारा की गई वैज्ञानिक प्रगति से प्रेरित और उत्साहित होते हैं और भारत को वैश्विक रूप से अग्रणी बनाने में योगदान देते हैं।

 गणमान्य अतिथियों द्वारा आईआईएसएफ प्रोग्राम गाइड व आईआईएसएफ न्यूज़ बुलेटिन के क्षेत्रीय भाषाओं के विशेष संस्करण विमोचित किए गए। ये भाषा संस्करण सात भारतीय भाषाओं (मलयालम, बांग्ला, हरियाणवी, भोजपुरी, हिंदी, मराठी और उर्दू) में प्रकाशित किये गए। सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसन्धान संस्थान (निस्पर) के साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल (एसएमसीसी) ने आईआईएसएफ न्यूज़ बुलेटिन के इन भाषा संस्करणों को डिजाइन और प्रकाशित किया है।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ज्ञान और नवीन विचारों के आदान-प्रदान से देश की प्रगति होती है। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित ज्ञान साझा करने का एक उपयुक्त मंच है। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. 

अजय सूद ने कहा कि आईआईएसएफ 2023 का दृष्टिकोण विज्ञान को न केवल किताबों में, बल्कि कई रोचक और बौद्धिक तरीकों से जनता के लिए सुलभ बनाना है।उन्होंने कहा कि आईआईएसएफ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कई क्षेत्रों के साथ अपने आयोजनों और कार्यक्रमों के माध्यम से वैज्ञानिक विषयों की गहरी समझ प्राप्त करने के व्यापक अवसर प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत