बिहार समाज संगठन का जयपुर में होगा बसंत पंचमी का भव्य आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । बिहार समाज संगठन की ओर से माघ शुक्ल पक्ष पंचमी (बसंत पंचमी) पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण एवं कल्चर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा । इस बार मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे । समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंदन मंडल, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शंकर झा, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, डॉ अरविन्द ओझा, सुशील कुमार सिन्हा,नोखे लाल महतो, चंदन रावत, प्रहलाद मंडल, चंदन सिंह समस्त कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लेंगे।

इस आयोजन में जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा , सिविल लाईन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा ,लेखक एवं निर्देशक ऋषि प्रकाश मिश्रा, महापौर जयपुर हेरीटेज मुनेश गुर्जर ,गोड सन्नाड्य फाउंडेशन अध्यक्ष देवी शंकर शर्मा , डायरेक्टर त्रिमूर्ति ग्रुप शरद मिश्रा, राहुल त्रिवेदी ,सूरज कुमार बुराहडिया ,सुमन शर्मा, रणजीत सिंह सोडाला, देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील मुदगल,करणी सेना के संरक्षक छगन सिंह राठौड़ एवं गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से भाग लेंगे । रात्रि को भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी सजाई जाएगी। 16 फरवरी को मूर्ति विसर्जन नेवटा बांध में होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार