इंडिया स्टोन मार्ट राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु आयोजित होगा निवेश समिट - मुख्यमंत्री

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इंडिया स्टोनमार्ट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसकी अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य में वाइब्रेंट गुजरात की तर्ज पर उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश के समुचित अवसर प्राप्त हो सकें।
जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को विभाग से जुड़ी सभी क्लियरेंस एक ही छत के नीचे देने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम को अब प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे राज्य में निवेश के लिए आगे आएं राज्य सरकार उद्यमियों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर जैसे भव्य मंदिर में राजस्थान का गुलाबी पत्थर तथा मार्बल उपयोग में लिया गया है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्थर उद्योग को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने में इंडिया स्टोनमार्ट एक मील का पत्थर साबित हुआ है। राज्य का पत्थर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में पत्थर उद्योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा राज्य में पत्थर उद्योग से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर 10 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है।

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि अगले 5 साल में पत्थर उद्योग में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल करने का विभाग ने संकल्प लिया है। उन्होंने उद्यमियों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के संकल्प को कारीगरों द्वारा ही साकार किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए नियमों का सरलीकरण किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश का सकारात्मक माहौल मिल सके। राज्य में पत्थर उद्योग के साथ नव्यकरणीय ऊर्जा, जवाहरात, खनन सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं जिन्हें सरकार द्वारा और अधिक विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंटीरियर डिजाइनिंग, लैण्डस्केपिंग, ग्रीन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों, लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवॉर्ड से उद्यमी किरण जे त्रिवेदी तथा यशवंत कुमार शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा इंडिया स्टोनमार्ट निर्देशिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल, खान सचिव श्रीमती आनंदी, रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड