इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ 103 साल की उम्र में हर्निया का सफल ऑपरेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। 103 साल की उम्र में हर्निया का ऑपरेशन करवाने वाले मरीज की हिम्मत और डॉक्टर्स के अनुभव की मिसाल पेश करने वाला यह केस अब और खास बन गया है। इटर्नल हॉस्पिटल में हुआ यह अनोखा केस अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। शुक्रवार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की अथॉरिटी ने इस केस को सफलतापूर्वक करने वाले हॉस्पिटल के सीनियर सर्जन डॉ डी एस मलिक और उनकी टीम को रिकॉर्ड दर्ज करने का सर्टिफिकेट दिया। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर्स और रिकॉर्ड टीम प्रेस से रूबरू हुई ।
डॉ. डी एस मलिक ने बताया कि मरीज को लंबे समय से हर्निया की समस्या थी लेकिन उम्र ज्यादा होने और अन्य समस्याओं के कारण वे सर्जरी नहीं करवा रहे थे। कुछ समय पहले से उनकी तकलीफ इतनी बढ़ गई कि चलते वक्त भी उन्हें हर्निया को हाथ से सपोर्ट देना पड़ता था। ऐसे में उन्होंने सर्जरी कराने का निर्णय लिया। इस हाई रिस्क सर्जरी में सीनियर एनेस्थेटिस्ट डॉ मोना बाना एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही उन्होंने चलना फिरना शुरू कर दिया और तीसरे दिन उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
इस मोके पर प्रसन्न मुद्रा में 103 वर्षीय बहादुर ,विल पावर के धनी मरीज तुलसीराम शर्मा ने प्रेस के समक्ष अपने स्वस्थ होने पर ख़ुशी जाहिर की और हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर्स और उनकी टीम के साथ ही एफिशेन्ट मैनजमेंट की भी भूरी भूरी प्रशंसा की और सभी को आशीर्वाद देते रहे , साथ ही उनके पुत्र रिटायर्ड डॉ प्रवीण शर्मा ने अपने पिताजी के स्वास्थ के बारे में मिडिया के प्रश्नों के बखुबी जवाब भी दिए /.
इस मौके पर इटर्नल हॉस्पिटल की को-चेयरपर्सन मंजू शर्मा और सीईओ डॉ. प्राचीश प्रकाश ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ सर्जरी की जटिलताएं भी बढ़ती जाती हैं।
लेकिन हमारे अनुभवी डॉक्टर्स और विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशियल्टी बैकअप की बदौलत 103 साल की उम्र में भी हर्निया का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इसका इंडिया बुक ऑफ़ रिकोर्डस में दर्ज होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के डॉ. पुष्प राज मुकीम ने कहा कि जब रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए हमारे पास आवेदन आया तो हमने पाया कि 103 साल की उम्र में हर्निया का ऑपरेशन करवाने वाले तुलसीराम शर्मा इकलौते व्यक्ति हैं। इसीलिए हमने इस केस को दर्ज किया। हाल ही में यह केस इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत