खुशहाली फाउंडेशन द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में विराट कवि सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : खुशहाली फाउंडेशन द्वारा 3 अप्रैल को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा l किरोड़ीमल कॉलेज के पुर्व प्राचार्य प्रो भीमसेन सिंह के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति देंगे l इस बात की जानकारी खुशहाली फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के प्रेस क्लब में कवि सम्मेलन के संयोजक व संचालक गजेंद्र सोलंकी, दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी व सांस्कृतिक परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन अनूप लाठर , खुशहाली फाउंडेशन के महासचिव डॉ. प्रभांशु ओझा,खुशहाली फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार डॉ. सौरभ,खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने संबोधित किया l

कवि सम्मेलन के संयोजक व संचालक गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि किरोड़ीमल कॉलेज के पुर्व प्राचार्य प्रो भीमसेन सिंह के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में देशभर के जाने माने कवि हिस्सा लेंगे l कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. वसीम बरेलवी, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. अनामिका जैन अंबर,  जैमिनी, शायरा अंजुम रहबर, राजेश रेड्डी, दिनेश रघुवंशी, जनाब ताहिर फराज, शंभू शिखर, प्रियांशु गजेंद्र एवं सूरज मणि अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे l

 महासचिव डॉ. प्रभांशु ओझा ने कहा कि खुशहाली फाउंडेशन प्रो. भीमसेन सिंह के शिष्यों द्वारा उनके मार्गदर्शन में शुरु किया संस्था है l आज हमलोग जहां जिस जगह पर देश विदेश में हैं उन्हीं के आशिर्वाद एवं उनके बताए मार्ग पर चलकर पहुंचे हैं l यह कवि सम्मेलन शिष्यों द्वारा अपने गुरु के 75वें जन्मदिवस पर समर्पित है l प्रभांशु ओझा ने बताया कि प्रो बलराम पाणी, डीन ऑफ कॉलेजेज दिल्ली विश्वविद्यालय , जस्टिस विजेंदर जैन,

 पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं दया शंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे l वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो राजेश सिंह एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी व सांस्कृतिक परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन अनूप लाठर मौजूद रहेंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रजनी अब्बी, कुलानुशासक दिल्ली विश्वविद्यालय करेंगी एवं स्वागताध्यक्ष हंसराज कॉलेज के प्राचार्य विदुषी साहित्यकार प्रो. रमा होंगे l 

फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि महा मंडलेश्वर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा एवं समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रो भीमसेन सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए है l प्रो भीमसेन सिंह हमेशा समाज के गरीब एवं वंचितों के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशियां लाने के लिए दिन रात लगे रहते हैं l खुशहाली फाउंडेशन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने का एक प्रायास है और इस प्रयास में फाउंडेशन निरन्तर लगा रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड