डॉ कीर्ति काले को निराला श्री सम्मान

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - हिंदी भवन, दिल्ली में साहित्य प्रेमी मण्डल के तत्वावधान में स्वर गंगा कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मण्डल के साहित्य सचिव पी.के.आजाद के अनुसार, विश्वविख्यात कवियित्री डॉ कीर्ति काले को निराला श्री सम्मान, मध्य प्रदेश भोपाल से उपस्थित कवि मदन मोहन समर को साहित्य भारती तथा हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा को अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मान के रूप में तीनों साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र,सम्मान ट्रॉफी, इकत्तीस हजार रुपए शॉल,श्रीफल प्रदान किया गया।

डॉ प्रवीण शुक्ल के संचालन में वरिष्ठ कवि डॉ सुरेश अवस्थी और गीतकार संदीप शजर ने अपने काव्य पाठ प्रस्तुत किए । इसी कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी यादव की पुस्तक “चटकी भर सिंदुर बहुत है” तथा गुलशन जग्गा की पुस्तक “परिवार” का विमोचन किया गया | कविवर ब्रज शुक्ल घायल द्वारा स्थापित साहित्य प्रेमी अपने 39 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उक्त कार्यक्रम में अनेक कवियों, लेखकों और साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली