राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एवं इण्डिया गठबंधन को 11 सीट पर जीत हासिल

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस एवं इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रदेश में विजयी बनाने पर सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार नहीं देने तथा अग्निवीर जैसी योजना थोपकर युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने के विरोध में तथा कांग्रेस के युवा न्याय के तहत् पहली नौकरी पक्की की गारंटी के समर्थन में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।

 उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरूद्ध एवं कांग्रेस की लोक कल्याणकारी महालक्ष्मी योजनाओं के पक्ष में महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने का वादा नहीं निभाया बल्कि तीन काले कानून उन पर थोपने का प्रयास किया इसलिए किसानों ने कांग्रेस की एमएसपी को कानून बनाने की गारंटी पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एवं इण्डिया गठबंधन को 11 सीट पर विजयी बना कर प्रदेश की जनता ने भाजपा की 25-0 की हैट्रिक बनाने के दावे तथा सभी सीट 5 लाख के अंतर से जीतने के दावे की हवा निकाल दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में बेहद नजदीकी मुकाबला रहा तथा कोटा, जोधपुर व अलवर में भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा अध्यक्ष बेहद नजदीकी मुकाबले में जीते है और बाड़मेर में भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के साथ अपने जमीनी व बूथ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एकजुटता के साथ प्रदेशवासियों के बीच केन्द्र सरकार की विफलताएं उजागर की, इसका परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाले मतों में अत्यधिक कमी आयी एवं कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता ने विजयी बनाया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अनेक जनहित के कार्य कर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया था किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार ने उन जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जिसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पूर्व में करणपुर विधानसभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था

 जिससे साबित हो गया था कि भाजपा प्रदेश की जनता के मध्य अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने हेतु संवैधानिक संस्थाओं को भरपूर उपयोग किया इसके बावजूद भाजपा की देश में हार साबित करती है कि देश में संविधान का राज कायम रहेगा तथा केन्द्र में इण्डिया गठबन्धन की जनकल्याणकारी सरकार बनेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड